भारत में काम करने के लिहाज से ये हैं 10 बेस्ट कंपनियां

नयी दिल्ली। एक अच्छी कंपनी में काम करना हर कर्मचारी की चाह होती है। हर कोई चाहता है कि जिस कंपनी में वो काम करें वहां उसे अच्छी सालरी के साथ-साथ अच्छा करियर ग्रोथ मिले।

अंग्रेजी बिजनेस अखबार इकॉनामिक टाइम्स के मुताबिक भारत में काम करने के लिहाज से टॉप 10 कंपनियों में गूगल एक बार फिर से टॉप पर है। जबकि अमेरिकन एक्सप्रेस को इस सूची में दूसरा स्थान मिला है। 10 कंपनियों की इस सूची में कौन-कौन सी कंपनियां शामिल है उसे स्लाइड के माध्यम से जानें...

गूगल इंडिया

गूगल इंडिया

गूगल को भारत में काम करने के हिसाब से बेस्ट कंपनी का खिताब माना है। करियर ग्रोथ, सैलरी-भत्ते, काम करने का माहौल और स्टेबलिटी के बेस पर उसे ये खिताब मिला है।

अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया

अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया

क्रेडिक कार्ड कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस के पास सबसे ज्यादा 11000 कर्मचारी है जो अमेरिका के बाहर काम करते हैं। काम करने के लिहाज से इसे दूसरी सबसे बेहतरीन कंपनी का खिताब मिला है।

उज्जीवन वित्तीय सेवा

उज्जीवन वित्तीय सेवा

काम और कर्मचारियों के लिहाज से इस कंपनी ने 24वें रैंक से सीधे तीसरे पायदान पर छलांग लगाई है।

टेलेपर फॉर्मेंस इंडिया

टेलेपर फॉर्मेंस इंडिया

काम का माहौल, कर्माचरियों के लिए बेहतरीन फेस्लिटी और आधुनिक कार्य प्रणाली ने इस कंपनी को काम के लिए बेहतरीन कंपनियों में शुमार किया है।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

गोदरेज अपने कर्मचारियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखती है। कर्मचारियों के प्रति कंपनी की इ सी भावना ने उसे काम के लिहाज से टॉप टेन कंपनियों में शामिल किया है।

मैरिएट होटल्स इंडिया

मैरिएट होटल्स इंडिया

फाउंडर की सोच को अब तक लागू करके रखनी वाली मेरिएट होटल्स ने इसे अपने कर्मचारियों के लिए काम करने का बेहतरीन स्थान बनाया है।

सैप लैब्स इंडिया

सैप लैब्स इंडिया

पिछले साल सर्वे में सैप लैब इंडिया 5वें स्थान पर थी, लेकिन इस साल कंपनी दो पायदान खिसककर 7वें स्थान पर पहुंच गई है।

ओबेरॉय ग्रुप

ओबेरॉय ग्रुप

ओबेरॉय होटल और रिसॉट आने वाले ग्रेहकों ने इसे वोट के आधार पर दुनिया का सबसे बेहतरीन होटल बताया है। अपने काम के तरीकों और अपने कर्मचारियों के प्रति सम्मान की भावना ने इस कंपनी को 8वें स्थान पर खड़ा किया है।

लेमन ट्री होटल्स

लेमन ट्री होटल्स

लेमन ट्री के मैनेजर और लगभग 800 कर्मचारियों को साइन लैग्वेंज आती है और उसकी यहीं विशेषता यहां आने वाले लोगों में इ से लोकप्रिय बनाती है।

इनटूट इंडिया प्रोडक्ट डेवलपमेंट सेंटर

इनटूट इंडिया प्रोडक्ट डेवलपमेंट सेंटर

पिछले साल इनटूट इंडिया प्रोडक्ट डेवलपमेंट सेंटर 7वें स्थान पर था, लेकिन इस साल ये पिछड़कर 10वें स्थान पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+