Paytm पर आधी कीमत में ऑनलाइन बिक रहा टमाटर, घर बैठे होगी मुफ्त डिलीवरी, ऐसे करें ऑर्डर
Tomato Price: भारी बारिश के चलते खराब हुई टमाटर की फसल ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया। दिल्ली-एनसी सहित देशभर में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। टमाटर के दाम 150 रुपये प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा पहुंच चुके हैं। ऐसे में बढ़ती कीमत के बीच अब घर बैठे ग्राहक पेटीएम (Paytm) से सस्ते भाव के टमाटर खरीद सकते हैं।
ऑनलाइन टमाटर की बिक्री के लिए पेटीएम ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) और एनसीसीएफ के साथ साझेदारी की है। जिससे महंगे दाम के टमाटर खरीदारों के लिए पेटीएम राहत लेकर आया है।

70 रुपए किलो बिक रहा टमाटर
पेटीएम दिल्ली-एनसीआर में ओएनडीसी प्लेटफॉर्म के जरिए 70 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब के टमाटर बचे रहा है। यूजर पेटीएम से हर हफ्ते अधिकतम दो किलोग्राम मुफ्त डिलीवरी के साथ ऑर्डर कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
मालूम हो कि ओएनडीसी एक सरकार समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों की डिलीवरी प्रदान करता है।
एक हफ्ते में सिर्फ दो किलो ऑर्डर
पेटीएम ओएनडीसी पर दिल्ली-एनसीआर में ग्राहकों के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीसीएफ) के जरिए से 70 रुपए प्रति किलो पर टमाटर की बिक्री कर रहा है।
हालांकि यूजर मुफ्त डिलीवरी के साथ प्रति सप्ताह 140 रुपए में अधिकतम दो किलोग्राम टमाटर घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने यह भी संकेत दिए है कि एनसीसीएफ के निर्देशों के अनुसार टमाटर की कीमतों में गिरावट आ सकती है।
ऐसे करें पेटीएम के जरिए ऑनलाइन टमाटर ऑर्डर
- सबसे पहले पेटीएम ऐप ओपन करें।
- सर्च बार में "ONDC" टाइप करें।
- ओएनडीसी फूड पृष्ठ पर "एनसीसीएफ से टमाटर" पर टैप करें।
- टमाटर की वह मात्रा चुनें, जितना आप ऑर्डर करना चाहते हैं।
- याद रहे कि एक हफ्ते में दो किला टमाटर की मंगा सकते हैं।
- फिर अपना डिलीवरी पता दर्ज करें।
- अपने पेमंट का तरीका चुनें और अपने ऑर्डर के लिए भुगतान करें।
- इसके बाद आपके ऑर्डर के कंफर्म होने का मैसेज आपको मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications