Gold Rate Today: सोने और चांदी में गिरावट जारी, जानें क्या रहा आज का भाव

नई दिल्लीा। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते आज सोने और चांदी में आज गिरावट जारी रही। वैश्विक स्तर पर मजबूती के बावजूद आज सोने की कीमत में 20 रुपए और चांदी की कीमत में 85 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। कमजोर स्थानीय मांग के चलते सोना 20 रुपए लुढ़ककर 30565 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 85 रुपए नीचे गिरकर 39000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Todays Gold Price: Gold Rate Down by Rs 20 per 10 Gram, Silver by Rs 85.

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांगके चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 30,565 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 30415 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी 24,600 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। चांदी की बात करें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 85 रुपए लुढ़क कर 38,915 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

वहीं चांदी का सिक्का 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ। वहीं वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 1,214.40 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी 15.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+