शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स को 497 अंक की बढ़त
नई दिल्ली, 21 दिसंबर: कई दिनों की गिरावट के बाद बाजार फिर से वापस बढ़त के साथ बंद हुआ। सोमवार को मिली गिरावट के बाद मंगलवार को शेयर मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ। सुबह की शुरुआत के बाद बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिली। इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1000 अंक से अधिक बढ़ गया था। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला इंडेक्स +1,026.27 अंक यानी 1.85 फीसदी की तेजी के साथ 56,857.12 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी +313.3 अंक यानी 1.88 फीसदी की तेजी के साथ 16,926.75 पर पहुंच गया था। वहीं बाजार बंद होने तक बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 497 अंक के साथ बढ़त पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 156 अंक की तेजी लाकर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, विप्रो, एनटीपीसी और टाइटन का स्थान रहा। जैसे ही मंगलवार को बाजार खुला बीएसई सेंसेक्स 560.53 अंक यानी 1.00 फीसदी उछला के साथ 56,382.54 अंक पर पहुंच गया। ऐसे ही एनएसई निफ्टी भी 175.05 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 16,789.25 अंक पर पहुंच गया।
पिछले सेशन में 30-शेयर इक्विटी बेंचमार्क 1,189.73 अंक या 2.90 प्रतिशत गिरकर 55,822.01 पर समाप्त हुआ और निफ्टी 371 अंक या 2.18 प्रतिशत गिरकर 16,614.20 पर बंद हुआ था। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे, क्योंकि उन्होंने सोमवार को 3,565.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि ओमिक्रॉन वैरिएंट के लगातार बढ़ते खतरे के बाद दुनिया भर के बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।
-
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report












Click it and Unblock the Notifications