वेडिंग सीजन में भी सोने की कीमत रही स्थिर, चांदी की कीमत में उछाल, जानिए आज की कीमत

वेडिंग सीजन में भी सोने की कीमत रही स्थिर,चांदी की कीमत में उछाल, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन में सोने की कीमत में अक्सर तेजी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार शादी के सीजन होने के बावजूद सोना स्थिर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में घट-बढ़ के बीच स्थानीय बाजार में सोने की कीमत स्थिर रही। सोमवार को पीली धातु पर दबाव दिखने को मिला। सोने की कीमत में स्थिरता देखने को मिली।

 Todays Gold rate: Gold Rate Stable and Silver Rates High, Know Gold and Silver Rate In Delhi Bullion Market Today
स्थानीय बाजार में सोने की कीमत स्थिर रहने के बावजूद सोना स्टैंडर्ड पिछले दिन के 34,590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। इससे सोना बिटुर में भी स्थिरता का रूख बना रहा। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,600 रुपए पर टिकी रही। सोना स्थिर रहा, जबकि चांदी 100 रुपए चमक कर 41,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक स्तर पर देखें तो सोमवार को 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,329.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर बढ़कर 15.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में चांदी 100 रुपए चमककर 41600 रुपए पर पहुंच गई। वहीं चांदी वायदा में गिरावट देखने को मिली। अगर चांदी के सिक्के की बात करें तो सिक्का लिवाली 82000 रुपए प्रति सैकड़ा और सिक्का बिकवाली 83000 रुपए प्रति सैकड़ा पर रह गया।दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 34,590 रुपए सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 34,440 रुपए रहा। वहीं चांदी की कीमत 41,600 प्रति किलोग्राम और चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 40,390 रुपए रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+