सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौरा जारी, दो दिन में 784 रुपए गिरे सोने के नाम, जानिए आज 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। बुधवार को एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना जहां 396 रुपए लुढ़क गया तो वहीं चांची की कीमत में 179 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना 396 रुपए गिरकर 40871 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 179 रुपए गिर गई और बुधवार को चांदी का भाव 46,881 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम
बजट के बाद से सोने की कीमत में गिरावट का दौरा जारी है। घरेलु मांग में आई कमी के साथ साथ इंडस्ट्री की ओर से आई मांग में गिरावट के चलते सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। बाजार जानकारों की माने को दुनियाभर के शेयर बाजारों में लौटी तेजी की वजह से सोने के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गिर गए हैं। हालत यह है कि दो दिनों में सोने की कीमत में 784 रुपए की गिरावट आ गई।
सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत में 5 फऱवरी को भी गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो बुधवार को सोना 41267 रुपए से गिरकर 40871 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सोना 388 रुपए सस्ता हो गया था। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने की कीमत घटकर 1,554 डॉलर प्रति औंस पर आ गई हैं।
चांदी हुआ धड़ाम
चांदी की कीमत में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक मांग कम होने के कारण चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को फिर से चांदी की कीमतें 179 रुपए गिर गई और चांदी का भाव 47,060 रुपए से गिरकर 46,881 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।