Today's Gold Price: सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी भी चमकी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

Today's Gold Price: सोने की कीमत में आई तेजी,जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी लौट आई है। मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी आई और 80 रुपए चढ़कर सोना 38789 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में जहां तेजी आई वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 80 रुपए चढ़कर 38789 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि सोमवार को दिल्ली में सोना 38,709 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Todays Gold Price: Gold Rate Hike by Rs 80,Silver price up by Rs 101
बाजार जानकारों के मुताबिक कमजोर घरेलू मांग और रुपये में मजबूती के कारण सोने की कीमत में उछाल सीमित रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में 8 पैसे की तेजी देखी गई, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत जहां 38789 रुपए रही तो वहीं वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमत में तेजी आई। वैश्विक स्तर की बात करें, तो मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,463 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वहीं मंगलवार को चांदी की कीमत में भी तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की तरह ही मंगलवार को चांदी के भाव में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी की कीमत 101 रुपए बढ़कर 45,826 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमतों में यह तेजी देखी गई है। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो चांदी भी तेजी के साथ 16.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+