लगातार तीसरे दिन धड़ाम हुआ सोना, इन वजहों से घटे रेट, जानें कैसा रहा सोने-चांदी का आज का हाल
नई दिल्ली। बुधवार को बाद गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट का दौरा जारी रहा। गुरुवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत धड़ाम हो गई। बाजार खुलते ही सोने में गिरावट का दौरा जारी रहा। ये तीसरा दिन है जब सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। MCX, अप्रैल गोल्ड की कीमत में 0.1% फीसदी की गिरावट हुई और यह 43,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 45,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
इससे पहले बुधवार को भी सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में सोने के दाम में 516 रुपए गिर गए। डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती की वजह से सोने में निवेश घटा, जिसका असर सोने की कीमत में देखने को मिला। सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला। बाजार जानकारों के मुताबिक सोना सोमवार को 45,033 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं बुधवार को सोने की कीमत में कमी आई।
SBI के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, ब्याज से लेकर मिनिमम बैलेंस तक, बदल गए ये 5 नियम