1 अक्टूबर से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आपको होगा फायदा

नई दिल्ली। नवरात्री के पावन अवसर के साथ सितंबर महीना खत्म हो चुका है और अक्टूबर की शुरुआत हो चुकी है। जहां एक ओर सितंबर महीने छुट्टियों के साथ खत्म हुआ, वहीं दूसरी ओर अक्टूबर महीने की शुरुआत भी छुट्टियों के साथ ही हुई है। अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही बहुत सारे बड़े बदलाव भी लागू हुए हैं। 1 अक्टूबर से ही कई नियम बदल गए हैं, जिसके बाद कुछ चीजों को लेकर राहत मिलेगी तो कुछ से लोगों को थोड़ी दिक्कत भी हो सकती है। 1 अक्टूबर से जिन नियमों में बदलाव हुआ है, उनका असर पूरे देश पर पड़ेगा। भले ही कोई शख्स नौकरी करता हो या फिर अपना खुद का बिजनेस करता हो, लेकिन इन नियमों में होने वाले बदलाव का असर उस पर पड़ना तय है। आइए जानते हैं 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल गया है।

1- सामान की नई एमआरपी

1- सामान की नई एमआरपी

1 जुलाई से जीएसटी लागू हो चुका है। सरकार ने व्यापारियों को सुविधा दी थी कि वह 30 सितंबर पर पुराने एमआरपी पर सामान बेच सकते हैं, लेकिन उसके बाद सभी को नए एमआरपी पर ही सामान बेचना होगा। ऐसे में 1 अक्टूबर से सबसे बड़ा बदलाव तो यही होगा कि आपको नए एमआरपी पर सामान मिलेगा। अगर अभी भी व्यापारी पुरानी एमआरपी पर सामान बेचेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2- SBI की मिनिमम बैलेंस की सीमा

2- SBI की मिनिमम बैलेंस की सीमा

हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने मिनिमम बैलेंस की सीमा में कटौती करके मेट्रो शहरों के ग्राहकों को तोहफा दिया था। पहले मेट्रो शहरों के बैंकों में न्यूनतम बैलेंस की सीमा 5000 रुपए रखना निर्धारित किया था, लेकिन अब बैंक ने इसे घटाकर 3000 रुपए कर दिया। यह नया नियम भी 1 अक्टूबर से ही लागू हो गया है।

3- SBI नहीं लेगा इन बैंकों के चेक

3- SBI नहीं लेगा इन बैंकों के चेक

1 अक्टूबर के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक कुछ बैंकों के चेक नहीं लेगा। साथ ही उन बैंकों के आईएफएससी कोड भी अमान्य हो जाएंगे। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने पूर्व सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से आवेदन भी किया है कि वह नए चेक के लिए आवेदन कर दें। एसबीआई में स्‍टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्‍टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्‍टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्‍टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्‍टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।

4- टोल टैक्स से बिना लाइन लगाए गुजर सकेंगे

4- टोल टैक्स से बिना लाइन लगाए गुजर सकेंगे

1 अक्टूबर से नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर उन वाहनों को रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिन पर फास्टैग लगा होगा। सभी टोल प्लाजा पर 1 अक्टूबर से डेडिकेटेड फास्टैग लेन तैयार हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको देर तक टोल टैक्स देने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। यह फास्टैग गाड़ी के शीशे पर लगेगा, जिसे टोल प्लाजा पर लगा डिवाइस स्कैन कर लेगा। इस फास्टैग को ऑनलाइन भी रिचार्ज करने की सुविधा होगी।

5- आईयूसी चार्ज होगा कम

5- आईयूसी चार्ज होगा कम

1 अक्टूबर के बाद अब आपकी कॉल रेट भी कम हो सकती हैं। दरअसल, ट्राई ने नियमों में बदलाव करते हुए आईयूसी चार्ज में 50 फीसदी से भी अधिक की कटौती कर दी है। पहले जो आईयूसी चार्ज 14 पैसे प्रति मिनट था उसे अब 8 पैसे कर दिया गया है। यह नई दर भी 1 अक्टूबर से लागू हो गई है। आपको बता दें कि इनकमिंग कॉल के लिए आईयूसी चार्ज एक कंपनी दूसरी कंपनी को देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+