1 अप्रैल से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, जो आपकी जेब पर डाल सकते हैं असर
1 अप्रैल 2023 से नया वित्त वर्ष भी शुरू होगा। नए वित्त वर्ष के साथ ही कई अहम नियमों में बदलाव होने वाला है। जो आम जनजीवान को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 खत्म होने वाला है। आपके पास भी पैसे से जुडे जरूरी कामों को करने के लिए 31 मार्च तक का समय बचा है। 1 अप्रैल से कई नियमों में बदलाव होने वाला है। जो अपनी आम जीवन पर प्रभाव डालेगा। सरकार 1 अप्रैल 2023 से कई नियमों में बदलाव करने जा रही है। जिसमें सबसे अहम बदलाव सोना की खरीद को लेकर है। सरकार ने हॉलमार्क से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव किया है।
1 अप्रैल से आपका पैन कार्ड इनवैलिड हो सकता है
अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो ये काम तुरंत कर लीजिए। 31 मार्च 2023 को पैन-कार्ड से आधार लिंक कराने की डेडलाइन खत्म हो रही है। 31 मार्च से पहले आप अपने पैन को आधार से लिंक कर लें। ना करने पर एक तो आपके कई कामों में दिक्कत आ सकती है। वहीं दूसरी ओर इस तारीख के बाद अगर आप पैन से आधार लिंक कराते हैं तो आपको जुर्माने के तौर पर 1000 हजार रुपए देने पड़ेंगे। यहीं नहीं अगर आपने आधार लिंक नहीं कराया तो 1 अप्रैल से आपका पैन कार्ड इनवैलिड हो जाएगा।
सोने की खरीद में बड़ा बदलाव
सरकार 1 अप्रैल सोने की खरीद से जुड़े एक अहम नियम में बदलाव करने जा रही है। 1 अप्रैल से सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों की बिक्री छह अंकों के अल्फाटन्यूमेरिक एच यू आई डी के बिना नहीं हो सकेगी। 31 मार्च के बाद देश में सिर्फ 6 अंक के अल्फान्यूमेरिक संख्या के साथ हॉलमार्क वाले आभूषण ही बेचे जा सकेंगे। अभी चार अंकों के साथ-साथ छह अंकों के HUID का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे ग्राहकों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी। जिसके बाद सरकार ने 4 डिजिट वाले हॉलमार्किंग को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। अब केवल 6 अंकों वाला हॉलमार्क की इस्तेमाल करना होगा।
हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर
हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर गहनों की शुद्धता की पहचान होती है। इसे 2021 में 16 जून से स्वैच्छिक तौर पर लागू किया गया था। ये एक 6 नंबर का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है। जिसमें संख्याएं और अक्षर होते हैं। जिसे ज्वेलर्स की तरफ से दिया जाता है। इस कोड के जरिए ग्राहकों को गोल्ड ज्वेलरी के बारे में सारी जानकारी आसानी से मिल जाती है। 1 1 अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक (यानी जिसमें 0 से 9 तक की संख्या और अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर) होंगे।अब दुकानदार 1 अप्रैल से बिना हॉलमार्क के ज्वैलरी नहीं बेच पाएंगे। हालांकि ग्राहक पुरानी ज्वेलरी बिना हॉलमार्क के भी बेच सकते हैं।
रसोई गैस के दाम
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। मार्च में गैस की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। हालांकि कई बार तेल कंपनियां कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं भी करती हैं। देखना होगा कि तेल कंपनियां आने वाले 1 अप्रैल को गैस की कीमतों को कम करती हैं या फिर से बढ़ाएंगी।
बदल जाएंगे एमिशन से जुड़े नियम
सरकार देश में 1 अप्रैल 2023 से BS-6 उत्सर्जन मानकों का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। ऑटोमोबिल कंपनियां कई बदलाव करने वाली हैं। जिसका असर गाड़ियों की कीमत पर भी देखने को मिला। इस लिहाज से 1 अप्रैल से गाड़ियों की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। वहीं दोपहिया वाहनों के लिए ऑन-बोर्ड डायग्नॉस्टिक का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। वहीं चार पहिया वाहनों के लिए रीयल ड्राइविंग एमिशन और कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी जैसे मानक लागू हो जाएंगे। नियम में हो रहे बदलावों के चलते हीरो मोटोकॉर्प ने अपने 2-व्हीलर के बाइक्स की कीमत 2% तक बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया है।
1 अप्रैल से नई कर व्यवस्था लागू
1 अप्रैल से नई आयकर व्यवस्था एक डिफॉल्ट व्यवस्था होगी। नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपये तक की इनकम आयकर मुक्त होगी। नई कर व्यवस्था मे भी 50,000 रुपये की मानक कटौती का लाभ मिलेगा। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के दौरान नई कर व्यवस्था सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि करदाता पुरानी कर व्यवस्था को भी चुन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications