Petrol-Diesel Price: नोएडा में आज गिरे तेल के दाम, जानिए क्या हो गया पेट्रोल-डीजल का रेट?
आज भी तेल के दाम स्थिर हैं, जिससे आम लोगों ने चैन की सांस ली है।
Petrol-Diesel Price: सोमवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं, आज भी देश के चार महानगरों समेत कई हिस्सों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं, हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 97.74 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है लेकिन इसके बावजूद तेल कंपनियों ने भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई चेंज नहीं किया है। मालूम हो कि हर रोज तेल के दाम सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं।

नोएडा में आज पेट्रोल 28 पैसे सस्ता
हालांकि आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में तो तेल के दामों में कोई फर्क नहीं पड़ा है लेकिन हां यूपी के नोएडा में आज पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जो पेट्रोल कल तक नोएडा में 96.65 रुपये प्रति लीटर था वो आज 96.37 प्रति लीटर हो गया है तो वहीं डीजल के दाम में कोई फर्क नहीं पड़ा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.37 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.59 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.36 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर
मालूम हो कि 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने ईधन पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, उसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications