Jio-Airtel सब हो जाएंगे फेल, भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट लॉन्च की तैयारी, स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश
Jio-Airtel सब हो जाएंगे फेल, भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट लॉन्च की तैयारी, स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली, 7 सितंबर। इलेक्ट्रॉनिक कार टेस्ला( Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) जल्द ही इंटरनेट की दुनिया में धूम मचाने की तैयारी में हैं। एलन ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि वो भारत में जल्द ही सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक लाने की कोशिश कर रहे हैं। सैटलाइट लिंक स्टारलिंक इंटरनेट हाई स्पीड इंटरनेट हैं, जो प्रकाश की रफ्तार से डेटा ट्रांसफर कर सकती है। अगर एलन मस्क की कंपनी ऐसा करने में सफल हो जाती है तो भारत में पहले से मौजूद इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों की मुश्किल बढ़ सकती है।

भारत में लॉन्च हो सकती है सैटेलाइट लिंक
प्रकाश की रफ्तार से डेटा ट्रांसफर करने की क्षमता रखने वाले इंटरनेट सर्विस, स्टारलिंक को जल्द भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई हैं। एलन मस्क ने एक ट्वीट के जवाब में कहा कि उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेस एक्स भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा शुरू कर सकती है। कंपनी भारत में रेगुलेटरी अप्रूवल प्रोसेस की दिशा में काम किया जा रहा है।

भारत में कंपनी कर रही है स्टडी
कंपनी की ओर से उस दिशा में काम किया जा रहा है। कंपनी के पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भारत में ये इंटरनेट सर्विस किस तरह से काम करेगी। खुद एलन मस्क ने हाल ही में इस बात का दावा किया था कि यह स्टारलिंक इंटरनेट लाइट की स्पीड से डेटा ट्रांसफर का काम कर सकती हैं।

क्या होगा खास
गिज्मोचाइना के मुताबिक वर्तमान में स्टारलिंक नेटवर्क डिश, सैटेलाइट और ग्राउंड स्टेशनों पर निर्भर हैं। जिसके कारण फिलहाल डेटा ट्रांसफर में वक्त लग जाता है। कंपनी अब ग्राउंडस्टेशनों से छुटकारा पाना चाहती हैं और इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। जिसके बाद स्टारलिंक की स्पीड में और तेजी आएगी। इस इंटरनेट सर्विस में ऑप्टिकल फाइबर की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक स्पीड से इंटरनेट चल सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्टारलिंक इंटरनेट में 180832 मील प्रति सेकंड की रफ्तार से डेटा ट्रांसफर की कैपीसिटी होगी।












Click it and Unblock the Notifications