E- Cycle: अब साइकिल भी इलेक्ट्रिक! 10 पैसे में 1 KM का सफर, जानिए क्या होगी कीमत

टाटा इंटरनेशनल की कंपनी स्ट्राइडर अपनी नई ई-बाइक लॉन्च की है। जिसकी स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसे जीटा प्लस नाम दिया गया है।

टाटा ने नई ई-बाइक लॉन्च की है, जिसमें साइकिल और बाइक दोनों के फीचर्स मौजूद हैं। नई ई- बाइक की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। टाटा के स्वामित्व वाली कंपनी स्ट्राइडर ने इसे बनाया है। नए प्रोडक्ट के स्ट्राइडर ने जीटा प्लस नाम दिया है। टाटा ने नई ई-बाइक के जरिए पर्यावरण को बचाने और किफायती वाहन उपलब्ध कराने के दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जीटा प्लस में 36 वोल्ट की 6 AH की बैटरी लगी है। इस ई- बाइक की कीमत भी कंपनी ने काफी किफायती रखी है।

स्ट्राइडर खास फीचर्स के साथ नई बाइक लेकर आया है। जिसमें साइकिलिंग के साथ बाइकिंग का भी अनुभव लिया जा सकेगा। स्ट्राइडर के बिजनेस हेड राहुल गुप्ता के मुताबिक स्ट्राइडर जीटा प्लस काफी किफायती दाम पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 26,995 है। इसकी बुकिंग स्ट्राइडर की बेवसाइट पर की जा रही है।

 ZEETA PLUS TATA Strider e-bike

36 वोल्ट की बैटरी से चलेगी बाइक
इलेक्ट्रिक साइकिल में हाई क्वालिटी की बैटरी लगी है। ईवी में 6 AH की 36 वोल्ट की बैटरी लगी है। बैटरी की कुल ऊर्जा 216 WH है। स्ट्राइडर ने नई ईवी को लेकर दावा किया है कि ये सभी तरीके रोड पर चलने में सक्षम है। इसकी बैटरी चार्ज होने में 4 घंटे का वक्त लेती है। ईवी की स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसे पैडल सहायता से भी चलाया जा सकता है। एक बार चार्ज होने पर नई इलेक्ट्रिक बाइक 30 किलोमीटर तक जाने में सक्षम है।

जीटा प्लस ई बाइक से किफायती सफर
नई ई- बाइक में पॉवरफुल ऑटो-कट डिस्क ब्रेक लगे हैं। इस पर प्रति किलोमीटर 10 पैसे का खर्च आएगा। शुरुआत में स्ट्राइडर ने भारत के करीब 4000 से अधिक दुकानों पर उपलब्ध कराया है। ई- बाइक के लॉन्च के मौके पर स्ट्राइडर के बिजनेस हेड बिजनेस हेड राहुल गुप्ता ने कहा कि नई ई बाइक स्टाइलिश होने के साथ किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+