मिस्त्री का आरोप, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में टाटा संस के निदेशक भी शामिल
साइरस मिस्त्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में टाटा संस के निदेशक विजय सिंह भी शामिल है।
मुंबई। टाटा और पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक के बाद दोनों ओर से आरोप लग रहे हैं। ताजा विवाद साइरस मिस्त्री की ओर से लगाए गए गंभीर ओर के बाद शुरू हो गया है। साइरस मिस्त्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टाटा संस के निदेशक विजय सिंह ने अगुस्टा वेस्टलैंड घोटाले में अहम भूमिका निभाई।
मिस्त्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि टाटा संस के निदेशक विजय सिंह भी अगस्ता वेस्टलैंड डील घोटाले में शामिल है। उसकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। इससे पहले टाटा संस ने मिस्त्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मिस्त्री अपने 3-4 साल के कार्यकाल के दौरान सत्ता हथियाने पर ही दिमाग लगाते रहे।
टाटा संस ने कहा कि साइरस मिस्त्री ने रतन टाटा का उत्तराधिकारी चुनने के लिए 2011 में बनाई गई सिलेक्शन कमिटी को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि मिस्त्री सिर्फ बानबाजी में ही लगे रहे, उन्होंने टाटा की योजनाओं के लिए ना तो प्रभावी प्रबंधन ढांचा दिया और ना ही योजना दी।
इतनी ही नहीं मिस्त्री ने वादे के मुताबिक खुद को अपने परिवारिक उपक्रम शापूरजी पालोनजी ऐंड कंपनी से अलग नहीं किया। आपको बता दें कि साइरस मिस्त्री को पद से हटाए जाने के बाद टाटा का विवाद बढ़चता जा रहा है।