जेट एयरवेज में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहा है टाटा ग्रुप
जेट एयरवेज में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहा है टाटा ग्रुप
नई दिल्ली। घाटे में चल रही जेट एयरवेज को टाटा ग्रुप खरीद सकता है। टाटा संस की तरफ से सीएफओ सौरभ अग्रवाल और जेट एयरवेज की तरफ से खुद चेयरमैन नरेश गोयल बातचीत कर रहे हैं। मिंट की खबर के मुताबिक, टाटा ग्रुप ने जेट एयरवेज के लिए ड्यू डिलिजेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले कुछ हफ्तों में ये प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

नरेश गोयल ने टाटा समूह से अपनी एयरलाइंस को संकट से निकालने के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद टाटा ग्रुप ने जेट में अपनी रूचि दिखाई। हालांकि जब इस बारे में टाटा संस और जेट एयरवेज की ओर से कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं आई है। जेट एयरवेज में नरेश गोयल की हिस्सेदारी 51 फीसदी है और वह कंपनी को बचाने के लिए इसका कुछ हिस्सा बेच सकते हैं।
जेट एयरवेज पिछले 11 साल में से नौ में घाटे रही है। पिछले महीने पेमेंट डिफॉल्ट की वजह से उसे विमान लीजिंग कंपनियों की ओर से नोटिस मिल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान कंपनी अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं दे पाई है। ऐसे में वित्तीय संकट से उबरने के लिए वह पैसा जुटाने की कोशिश कर रही है। जेट एयरवेज के सीईओ नरेश गोयल के हाल ही में मुकेश अंबानी से मिलने की भी खबरें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications