अगर आपने किया है इस कंपनी में निवेश, तो हर शेयर पर मिलेगा 75 रुपये का मुनाफा
अगर आपने टीसीएस में निवेश किया है, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी के हर शेयर पर 75 रुपये का मुनाफा मिल रहा।

TCS shares News Update: अगर आपने देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में निवेश कर रखा है, तो आपके लिए नए साल पर एक अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी ने हर शेयर पर 75 रुपये के अंतरिम डिविडेंड देने की बात कही है। जल्द ही कंपनी इसके बारे में विस्तार से बताएगी। ये डिविडेंड मौजूदा वक्त वर्ष यानी 2022-23 के लिए दिया जाएगा।
दरअसल जब दिसंबर वाली तिमाही का रिजल्ट आया था, तो ही टीसीएस ने डिविडेंड का ऐलान किया था, आज (16 जनवरी) उसकी एक्स डिविडेंड डेट है। कंपनी के मुताबिक तीसरी तिमाही के लिए कुल 75 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया जा रहा है। इसमें 8 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड और 67 रुपये का स्पेशल डिविडेंड है।
कंपनी के मुताबिक ये डिविडेंड उन शेयरधारकों को मिलेगा, जिनका नाम कंपनी के रजिस्टर सदस्य और बेनिफिशियरी ऑनर के रूप में दर्ज होगा। जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर 3 फरवरी 2023 को पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस वित्त वर्ष में टीसीएस ने 113 रुपये का डिविडेंड दिया है, जबकि 2004 से अब तक ये कुल 78 डिविडेंड दे चुकी है। ऐसे में उसके शेयरधारक भी काफी खुश हैं।
जमकर दिया है मुनाफा
वहीं हाल ही में एक रिपोर्ट आई, जिसमें बताया गया कि कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस (Infosys) ने आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया है। इसका लाभ उसके शेयरधारकों को भी मिला है। टीसीएस का मार्केट कैप 59,349.81 करोड़ रुपये बढ़कर 12,34,637.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सिर्फ पिछले हफ्ते ही टीसीएस और इंफोसिस ने मिलकर अपने निवेशकों की संपत्ति 82 हजार करोड़ रुपये बढ़ाई थी। हालांकि सोमवार को दिन टीसीएस के लिए कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि कंपनी के शेयर्स में मामूली गिरावट देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications