बिलेनियर की लिस्ट में शामिल होने वाले हैं सुंदर पिचाई, एक दिन की सैलरी सुन उड़ जाएंगे होश
एक तरफ जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलते लोगों की नौकरी जा रही है, सैलरी में कमी हो रही है तो दूसरी तरफ गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। सुंदर पिचाई की नेट वर्थ में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जल्द ही वह एक अरब डॉलर के क्लब में पहुंचने वाले हैं।
बिलेनियर की लिस्ट में शामिल होने वाले पिचाई दुनिया के पहले ऐसे टेक एग्जेक्युटिव होंगे जो नॉन फाउंडर होंगे। वर्ष 2015 में सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ बने थे। इसके बाद से कंपनी की वैल्यू में लगातार इजाफा हुआ है। पिछले 9 वर्षों में कंपनी के स्टॉक 400 फीसदी बढ़ गए हैं।

एसएंडपी और नासडाक की तुलना में गूगल के शेयर में काफी अच्छा उछाल देखने को मिला है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए गए। इस दौरान बताया गया कि कंपनी की आय उम्मीद से बेहतर रही है। कंपनी के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।
वहीं क्लाउड कंप्यूटिंग में एआई ड्रिवेन ग्रोथ से कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यही नहीं कंपनी ने पहली बार लाभांश भी दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अब सुंदर पिचाई की नेटवर्थ एक अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है।
जिस तरह से कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली है उसके दम पर पिचाई सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। सुंदर पिचाई को गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज ने 2015 में सीईओ बनाया था।
इसके बाद कंपनी को नवगठित अल्फाबेट में शामिल कर लिया गया और सुंदर पिचाई को अल्फाबेट का सीईओ बना दिया गया। वर्ष 2019 में लैरी पेज और को फाउंडर सर्गेई ब्रिन ने खुद को कंपनी के रोजमर्रा के काम से अलग कर लिया। उसके बाद से अल्फाबेट के सीईओ का जिम्मा सुंदर पिचाई संभाल रहे हैं।
गौर करने वाली बात है कि पेज और ब्रिन दुनिया के सबसे अमीर 10 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। पेज की नेटवर्थ 146 अरब डॉलर है, वह दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं ब्रिन की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 139 अरब डॉलर है और वह दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।












Click it and Unblock the Notifications