Sundar Pichai Caste: मदुरै में जन्मे सुंदर पिचाई किस जाति के? Google CEO की सुरक्षा में खर्च होते हैं करोड़ों
Sundar Pichai Caste update: 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान भारत आए सुंदर पिचाई लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय रहे, समिट में लोगों को संबोधित करते हुए गूगल और उसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि 'AI के फायदे को हर जगह पहुंचाने में US-इंडिया पार्टनरशिप की अहम भूमिका रही है, अभी हम नई खोजों की शुरुआत में हैं, AI का फायदा हर किसी को मिले इस उद्देश्य के साथ हमें साथ में मिलकर आगे बढ़ना है।'

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक दिग्गजों में से एक सुंदर पिचाई आज के युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। विश्व में 'गेंमचेंजर' का नाम से मशहूर सुंदर पिचाई आज वैश्विक तकनीक का सबसे एनर्जटिक चेहरा हैं। मालूम हो कि तमिलनाडु के मदुरे में जन्मे सुंदर पिचाई का पूरा नाम पिचाई सुंदरराजन है।
Sundar Pichai Caste: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई किस जाति के?
मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े सुंदर पिचाई तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि पिचाई खुद को अपनी जाति से ऊपर एक वैश्विक भारतीय-अमेरिकी कार्यकारी के रूप में पेश करते आए हैं, उन्होंने सार्वजनिक रूप से कभी भी अपनी जाति को हाईलाइट नहीं किया और ना ही इस पर बातें करते हैं।

Sundar Pichai ने मेहनत-लगन के दम बनाई अपनी पहचान
मालूम हो कि सुंदर के पिता रघुनाथ पिचाई एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे और उनकी मां लक्ष्मी स्टेनोग्राफर थीं। चेन्नई के अशोक नगर में जवाहर विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से स्कूली शिक्षा ग्रहण करने वाले सुंदर ने वाणी स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की थी और इसके बाद आईआईटी खड़गपुर से Metallurgical Engineering में स्नातक किया और इसके बाद स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से MaterialsScience में एमएस किया और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की थी।
Sundar Pichai की सुरक्षा में खर्च होते है 71 करोड़ रुपये
आपको बता दें कि अल्फाबेट के 2025 में जारी प्रॉक्सी स्टेटमेंट के मुताबिक कंपनी ने पिचाई को 1.07 करोड़ डॉलर (करीब 92 करोड़ रुपये) का पैकेज दिया था, जिसमें ज्यादातर हिस्सेदारी स्टॉक्स की है, यही नहीं कंपनी अल्फाबेट पिचाई की सुरक्षा के लिए 82.7 लाख डॉलर यानी कि 71.12 करोड़ रुपये सलााना खर्च करती है।

दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल Sundar Pichai
मालूम हो कि सुंदर पिचाई को साल 2016, साल 2020 और साल 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम की वार्षिक सूची में शामिल किया जा चुका है, उन्हें एशिया सोसाइटी ने साल 2021 में एशिया गेम चेंजर अवार्ड से सम्मानित भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications