सुकन्या समृद्धि योजना: खुशखबरी, मात्र 1 लाख निवेश पर अपनी लाडली को दीजिए 50 लाख का तोहफा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और पीपीएफ समेत कई छोटी बचत खातों के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्याज दर बढ़ा दी है। सरकार ने सभी स्कीमों पर बचत खाते में ब्याज दर को 0.4 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद जहां पीपीएफ और एनएससी पर अब सालाना 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा तो वहीं सुकन्या समृद्धि खातों के लिए संशोधित ब्याज दर 8.5 प्रतिशत होगी। ये खबर बेटी के माता- पिता के लए बड़ी खुशखबरी है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर आप अपनी लाडली का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। आइए जानें कि कैसे आप सालाना मात्र 1 लाख रुपए निवेश कर अपनी लाडली को 21 साल के होने पर 50 लाख का तोहफा दे सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना से लाडली का भविष्य कीजिए सुरक्षित
अगर आप बेटी के माता-पिता हैं तो अपनी लाडली का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। आप मात्र सालाना 1 लाख का निवेश कर अपनी बेटी को 50 लाख रुपएऐ का तोहफा देकर उनके भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। अगर आपकी लाडली 10 साल से छोटी है तो आप सुकन्या स्मृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। आप किसी भी आधिकारिक सरकारी बैंक और डाकघर शाखा में जाकर खोल सकते हैं। सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में इसकी ब्याज दरों में इजाफा कर इसे 8.5 फीसदी कर दिया है।

1000 रुपए नहीं बल्कि मात्र 250 रुपए से शुरू कर सकते हैं स्कीम
सरकार ने सुकन्या योजना में निवेश की न्यूनतम राशि को घटाकर 250 रुपए कर दिया है। इससे पहले सालाना मासिक जमा राशि 1000 रुपए थी, जिसे घटाकर अब मात्र 250 रुपए कर दी गई है। अब आप इस योजना के तहत सालाना कम से कम 250 रुपए से लेकर अधिकतम 1.50 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। आपको बेटी के 10 साल के होने से पहले ये योजना शुरू करनी होगी और खाता खुलने के दिन से 15 साल पूरा होने तक निवेश करना होगा। 15 साल तक खाता चलाने के बाद ये मेच्योर खाते के 21 साल पूरा होने पर होगा। 15 साल से 21 साल के बीच तय ब्याज दर के हिसाब से पैसा जुड़ता जाएगा।

1 लाख का निवेशकर बेटी को दें 50 लाख का तोहफा
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अगर आप सालाना 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो अपनी बेटी को भविष्य में 50 लाख का तोहफा दे सकते हैं। सालाना 1 लाख जमा करने पर आप कुल 14 लाख रुपए खाते में जमा करते हैं। इन 14 लाख पर सरकार 8.5 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से ब्याज दरें देती है। इसे कैलकुलेट किया जाए तो ये 21 साल बाद मेच्योर होने पर आपको करीब 50 लाख रुपए के आसपास देगा। वहीं अगर आप खाते में अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा करते हैं तो 21 साल के बाद अपनी बेटी को करीब 70 लाख रुपए का तोहफा दे सकते हैं।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें?












Click it and Unblock the Notifications