गन्नाः त्योहार से पहले महंगी चीनी के फीके स्वाद चखेंगे आप

बेंगलूरू। देश में चीनी मिल मालिकों और किसानों की बीच बकाये को लेकर लगातार बने रहे विवाद और मानसून के कारण इस बार देश के चीनी व्यापरार को बड़ा झटका लगने वाला है। यही नहीं, आम मध्यम वर्ग की चाय में इस बार मिठास कम घुल सकती है। लब्बोलुआब यह है कि इस बार गन्न की बुवाई में देरी हो गई है। बताया जा रहा है कि गन्ने की बुवाई में एक से दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इससे चीनी के कारोबार पर फर्क पड़ेगा।

sugar

जिससे आशंका बन रही है कि भविष्य में चीनी के दाम बढ़ जाएं। जिससे आपकी चाय का स्वाद फीका तो होना ही है। साथ ही कई चीजें महंगी होने की भी आशंका है। त्योहारी सीजन में मिठाइयां आपको इसी बहाने महंगी लेनी पड़ सकती हैं।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन ने हालांकि उम्मीद जताई है कि वर्ष 2014-15 में भारत का शुगर प्रोडक्शन ज्यादा रह सकता है। जबकि हालात जिस तरह से उभरकर आ रहे हैं उससे साफ लग रहा है कि चीनी के कारोबार पर फर्क पड़ सकता है। इस बार किसानों को बकाया नहीं दने पर अड़े रहे चीनी मिल मालिकों की वजह से ही गन्ने की पेराई समय पर नहीं हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+