Akriti Chopra: Zomato कर्मचारी से को-फाउंडर तक का सफर, जानिए कौन हैं आकृति चोपड़ा?
Zomato co-founder Akriti Chopra: ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप कंपनी जोमैटो में एक कर्मचारी के तौर पर जुड़ने वाली आकृति चोपड़ा अब को-फाउंडर बन चुकी हैं।

अगर पूरी मेहनत के साथ कुछ करने की ठान ली जाए तो कोई भी आपको आपकी मंजिल पाने से नहीं रोक सकता। ऐसी ही कहानी है फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) की को-फाउंडर आकृति चोपड़ा की, जो पूरे भारत की महिलाओं के लिए 'प्रेरणा स्रोत' हैं।
आकृति चोपड़ा जोमैटो में 2011 में सीनियर मैनेजर के तौर पर कंपनी से जुड़ी थी, जो आज एक कर्मचारी से कंपनी की टॉप अधिकारियों में से एक बन गईं हैं। अपनी ग्रेजुएट की डिग्री पूरी करने के बाद शायद ही उन्होंने सोचा होगा कि वह भारत की सबसे फेमस कंपनियों में से एक की को-फाउंटर बनेगी।
करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं आकृति
आकृति चोपड़ा की सक्सेस स्टोरी हर उस इंसान को जाननी चाहिए, जो अपने पंखों को खुले आसमान में खोलकर सबसे ऊपर उड़ना चाहता है। आकृति चोपड़ा का जन्म 1988 में गुरुग्राम में हुआ था। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से अपनी स्कूलिंग की। लेडी श्री राम कॉलेज से कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया और फिर पीडब्ल्यूसी (PWC) में आर्टिक्लेड असिस्टेंट के तौर पर काम करने लगी।
इसके बाद आकृति ने अपनी जमी-जमाई जब छोड़कर जोमैटो जॉइन करने का फैसला किया। 2011 में उन्होंने जोमैटो में सीनियर मैनेजर के पद पर नौकरी ज्वाइन की। हालांकि उनके इस फैसले का उनके परिवार ने विरोध किया था, लेकिन माता-पिता को समझाने के बाद आज वो जोमैटो में सबसे ज्यादा सैलेरी लाने वाली कर्मचारी बन गई है।
Zomato की पांचवीं को-फाउंडर बनीं
2011 में Zomato से जुड़ी आकृति ने कंपनी में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। 2021 में उन्हें प्रमोट करके को-फाउंडर बनाया गया। इससे पहले वे कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट, फाइनेंस के रूप में काम कर रही थी। उन्होंने फूड डिलीवरी ऐप के इन-हाउस गवर्नेंस, कानूनी, जोखिम और अनुपालन टीमों में भी योगदान दिया।
2021 में जोमैटो ने आकृति चोपड़ा को कंपनी के सह-संस्थापक के रूप में नामित किया गया था। इसके साथ ही वह Zomato की पांचवीं को-फाउंडर बन गईं। जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने चोपड़ा को को-फाउंडर के पद पर प्रमोट करते हुए कहा था, "आकृति चोपड़ा यहां लगभग एक दशक से हैं। Zomato और हमारी भलाई के लिए उनकी एक अटूट प्रतिबद्धता है। वह जaमैटो के समर्थन के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक रही है, क्योंकि हमने इन वर्षों में कई उतार-चढ़ाव को देखा है।"
आकृति चोपड़ा से पहले जोमैटो ने फूड डिलीवरी हेड मोहित गुप्ता और इसके सीओओ गौरव गुप्ता को को-फाउंडर के रूप में प्रमोट किया था।
ESOPs की कीमत 149 करोड़ रुपए
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में आकृति की सैलरी 1.63 करोड़ रुपए थी, जो 2021 में आईपीओ आया तक, उनको मिले कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (ESOP) का मूल्य करीब 149 करोड़ था। चोपड़ा ने ब्लिंकिट के को-फाउंडर अलबिंदर ढींडसा से शादी की है। ब्लिंकिट का अधिग्रहण पिछले साल जोमैटो ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications