Stock Market: शेयर बाजार में हड़कंप, निफ्टी के साथ सोना-चांदी भी औंधे मुंह गिरे, एक झटके में करोड़ों उड़े
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट (Stock Market) में आज 5 फरवरी 2026 को शुरुआती कारोबार में ही जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव हावी हो गया, जिससे प्रमुख सूचकांक लाल निशान के नीचे चले गए हैं।
सुबह के सेशन में BSE सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 83,601 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 करीब 81 अंक टूटकर 25,695 पर आ गया।

बाजार गिरने के प्रमुख कारण
CNBCTV18 की रिपोर्ट के अनुसार, आज बाजार में आई इस गिरावट के पीछे ये मुख्य वजहें जिम्मेदार हैं:
- 1. एशियाई बाजारों का दबाव: वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। साउथ कोरिया का KOSPI करीब 2% और हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng करीब 1.7% नीचे लुढ़क गया, जिसका सीधा असर भारतीय सेंटिमेंट पर पड़ा।
- 2. सेक्टोरल बिकवाली: आज सबसे ज्यादा मार निफ्टी मेटल (1.8% की गिरावट) पर पड़ी है। इसके अलावा फार्मा, ऑटो, फाइनेंशियल्स और रियल्टी इंडेक्स भी 0.9% तक फिसल गए हैं।
- 3. ब्रॉडर मार्केट में सुस्ती: मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज जमकर मुनाफावसूली हो रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.66% नीचे कारोबार कर रहा है।
- 4. दिग्गज शेयरों में गिरावट: InterGlobe Aviation, Bharat Electronics (BEL), Axis Bank और Tata Steel जैसे हैवीवेट शेयरों में बड़ी गिरावट ने इंडेक्स को नीचे खींचने का काम किया।
- 5. तकनीकी रेजिस्टेंस: निफ्टी के लिए 25,800 का स्तर और 50-day SMA एक मजबूत बाधा (Resistance) साबित हो रहा है, जिसे पार न कर पाने के कारण बिकवाली बढ़ गई।
निफ्टी के लिए अब आगे क्या?
कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक, बाजार फिलहाल 'नॉन-डायरेक्शनल' है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 25,600 एक अहम सपोर्ट है। अगर यह स्तर टूटता है, तो इंडेक्स 25,500 से 25,350 तक जा सकता है। वहीं, ऊपर की ओर 25,800 के पार टिकने पर ही 25,900-26,000 की रिकवरी संभव है।
सर्राफा बाजार में भी भारी गिरावट
शेयर बाजार के साथ-साथ आज सर्राफा बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज यानी 5 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,770 (1.15%) टूटकर ₹1,51,800 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
चांदी की स्थिति और भी खराब है, जिसमें ₹24,180 (8.91%) की भारी गिरावट देखी गई है और अब यह ₹2,47,300 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं की चमक आज फीकी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications