ब्याज दरें बढ़ने से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 114 अंकों की गिरावट
मुंबई: हाल के दिनों में रिकॉर्ड उछाल के बाद शेयर बाजार में सेंसेक्स गुरुवार को नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114.47 खिसककर 37,407.15 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी50 37 अंक गिरकर 11,309.20 पर आ गया। करीब एक हफ्ते तक रिकॉर्ड बढ़त पर रहने के बाद आज ये सिलसिला थमता दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें: Red Triangle: कर्ज मुक्ति और धन प्रदान करता है लाल त्रिकोण

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने का असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया है। बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 84.96 अंक गिरकर 37,521.62 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी50 रिकॉर्ड उच्चस्तर से 10.30 अंक गिरावट के साथ 11,346.20 अंक पर बंद हुआ था।
वहीं, गुरुवार को शेयर बाजार में आरआईएल के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, यस बैंक, वेदांता के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। बुधवार को भारतीय रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 68.43 पर रहा। तो, गुरुवार को रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 68.26 पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने वक्त से पहले शुरू कींं लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां












Click it and Unblock the Notifications