शेयर बाजार धड़ाम, 463 अंकों की टूट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
नई दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा है। वहीं निफ्टी 11 हजार के आंकड़े के नीचे आ गया। निफ्टी ने करीब 7 महीने बाद 11 हजार के आंकड़े से नीचे आया है। सेंसेक्स 787 अंक गिरकर 36,694.18 पर आ गया। हालांकि फिर सेंसेक्स बाद में थोड़ा संभला और 462 प्वाइंट की टूट के साथ 37,018.32 पर बंद हुआ निफ्टी में 237 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 10,881 का निचला स्तर छुआ।
गुरुवार को सेंसेक्स 93.94 अंकों की गिरावट के साथ 37,387.18 पर निफ्टी 25.2 अंकों की कमजोरी के साथ 11,060.20 के स्तर पर खुला। गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद सेंसेक्स में भी 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद सेंसेक्स 37 हजार के नीचे आ गया। सेंसेक्स करीब 6 महीने बाद 37 हजार के आंकड़े से नीचे है। इससे पहले मार्च में सेंसेक्स में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी में फरवरी में ऐसी गिरावट देखी गई थी।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के 2008 की मंदी के बाद पहली बार ब्याज दरें घटाने फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। कारोबारियों के मुताबिक इंडस्ट्रियल ग्रोथ के कमजोर आंकड़ों की वजह से बाजार दबाव में है। बुधवार को आए आंकड़ों के मुताबिक, आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ जून में 0.2 फीसदी घट गई है और ऑटो बिक्री के कमजोर आंकड़ों का भी असर हुआ है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की बिक्री जुलाई में 33 प्रतिशत घट गई।
जल्द आपके हाथ में होगा 20 रु. का नया नोट, रंग होगा पीला, जानिए खासियतें