Share Market में लौट आए अच्छे दिन! सेंसेक्स 700 पॉइंट चढ़ा, निफ्टी ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन शेयरों ने मचाया गदर
Share Market News: शेयर बाजार में मंगलवार की भारी गिरावट से सहमे निवेशकों के लिए बुधवार की सुबह नई उम्मीद लेकर आई। कल जहां बाजार क्रैश हुआ था, वहीं आज बाजार खुलते ही 'बुल्स' ने मोर्चा संभाल लिया और चारों तरफ खरीदारी का माहौल दिखा। आइए जानते हैं बाजार में आई इस तगड़ी तेजी के पीछे के बड़े कारण क्या हैं।
पिछले बंद 82,225 के मुकाबले आज सेंसेक्स 82,530 पर खुला और देखते ही देखते 700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 82,958 के हाई पर पहुंच गया। निफ्टी ने भी दमदार वापसी की और करीब 1% की बढ़त के साथ 25,650 का लेवल फिर से हासिल कर लिया।

बाजार की इस तेजी ने निवेशकों को एक ही दिन में करीब 3 लाख करोड़ रुपये अमीर बना दिया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल वैल्यू बढ़कर 469 लाख करोड़ रुपये पहुँच गई है।
आज की तेजी के 3 मुख्य कारण
- 1. विदेशी बाजारों से 'पॉजिटिव सिग्नल' (Global Cues): आज भारतीय बाजार के लिए विदेशों से अच्छे संकेत मिल रहे थे। जापान का निक्केई इंडेक्स 1300 अंक उछला, वहीं हांगकांग और साउथ कोरिया के बाजारों में भी हरियाली रही। इसका सीधा असर भारत के दलाल स्ट्रीट पर दिखा।
- 2. शॉर्ट कवरिंग (Short Covering): कल की भारी गिरावट के बाद कई ट्रेडर्स ने अपनी 'बेचने' वाली पोजीशन को वापस खरीदा (इसे शॉर्ट कवरिंग कहते हैं), जिससे कीमतों में अचानक उछाल आया।
- 3. IT शेयरों में 'तूफानी' वापसी: कल जो आईटी शेयर (TCS, Infosys, Tech Mahindra) सबसे ज्यादा पिटे थे, आज वही बाजार के हीरो साबित हुए। इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसे शेयर 2.5% तक चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।
इन शेयरों ने मचाया 'गदर'
- IT दिग्गज: इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS में जबरदस्त रिकवरी देखी गई।
- अन्य बड़े शेयर: बैंकिंग सेक्टर से ICICI Bank और एयरलाइन सेक्टर से IndiGo के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी हुई।
- मिडकैप और स्मॉलकैप: बड़े शेयरों के साथ-साथ छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में भी आधा परसेंट से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications