बजट घोषणा के बाद गोता लगाकर फिर चढ़ा शेयर बाजार, इन चार कंपनियों की चांदी

नई दिल्ली, 1 फऱवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। बजट में जहां अगले 25 सालों के लिए बुनियाद रखी गई है। वहीं इस बजट में वित्त मंत्री ने रोजगार, मकान और शिक्षा आदि के संबंध में कई बड़ी घोषणाएं की गई है। इस बजट में मिडिल क्लास जहां फिर से खाली हाथ रह गया तो वहीं युवाओं के लिए 60 लाख नौकरियां अवसर तैयार करने का वादा किया गया है।

 Stock Market After Budget Announcement: Sensex, Nifty off days high but 4 top Gainers of markets thanks to budget
शेयर बाजार की घोषणाओं के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रही। बाजार में शेयरों ने जहां गोता लगाया तो वहीं स्थिति संभलती भी दिखी। इसके पहले बाजार अच्छी ओपनिंग के साथ खुला फिर बजट भाषण के दौरान हल्की गिरावट आई तो फिर हरे निशान पर पहुंच गया। बेंचमार्क इंडेक्स पर नजर डालें तो सेंसेक्स दोपहर 1.15 पर 164.92 अंक गिर गया। बजट भाषण के दौरान सेंसेक्स गोता लगाकर 57,737.66 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 17,451.65 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बजट घोषणाओं के बाद सेंसेक्स में फिर से बढ़त देखी जा रही है और ये अभी 218 अंक की तेजी लिए हुए है।

इन 4 कंपनियों की चांदी

बजट घोषणाओं के बाद चार कंपनियों की चांदी हो गई। इंफ्रा कंपनियां, जो सड़कें बनाती हैं उसके शेयरों में बढ़त देखने को मिलेगी। सरकार ने इस बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital Expenditure) आउटले 7.5 लाख करोड़ तक बढ़ा दिया गया है। इस घोषणा ने इंफ्रा कंपनियों को लाभ मिलना है। वहीं स्टील कंपनियों को भी बजट से लाभ मिलने वाला है। दरअसल सरकार ने अगले तीन सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। ऐसे में स्टील कंपनियों के उत्पादों की डिमांड बढ़ेगी। इसके अलावा प्लास्टिक पाइप उपलब्ध करने वाली कंपनियों को लाभ मिलेगा। सरकार ने बजट में 60 हजार करोड़ रुपए हर घर नल से जल योजना की घोषणा की है। ऐसे में डिमांड बढ़ने से इन कंपनियों की चांदी होने वाली है। वहीं प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों को भी इस बजट से लाभ होने वाला है। बजट में इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम को मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया है। जिसका लाभ फाइनेंस कंपनियों को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+