PepsiCo को बड़ा झटका! Sting की बोतल से 'Energy' शब्द हटाने का आदेश, लेकिन क्यों?
Sting Energy Drink: देशभर में तेजी से लोकप्रिय हुई पेप्सिको की Sting अब सिर्फ मार्केट की नहीं, बल्कि कानूनी और नियामकीय बहस की भी बड़ी कहानी बन गई है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों और FSSAI के नए रुख के बाद कंपनियों पर अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग बदलने का दबाव बढ़ गया है। इसी बीच पेप्सिको ने Sting के कैन और बोतलों से 'Energy' शब्द हटाना शुरू कर दिया है।
सवाल सिर्फ एक शब्द का नहीं, बल्कि उस पूरे बिजनेस मॉडल का है, जिसके जरिए एनर्जी ड्रिंक कंपनियां अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करती रही हैं। ऐसे में जानिए पूरा मामला और इसके असर।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद क्यों बदली रणनीति?
सुप्रीम कोर्ट ने एनर्जी ड्रिंक्स से जुड़े भ्रामक दावों पर चिंता जताई थी। इसके बाद FSSAI ने भी साफ कर दिया कि अब 'Energy Drink' को अलग कैटेगरी नहीं माना जाएगा। रेगुलेटर का कहना है कि 'शरीर और दिमाग को ऊर्जा देने' जैसे दावे उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं। इसी दबाव के बीच पेप्सिको ने Sting की पैकेजिंग से 'Energy' शब्द हटाकर नियमों के अनुरूप कदम बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें: Pak Army Net Worth: 100 कंपनियों के CEO हैं आसिम मुनीर! कमाते हैं अकूत पैसा, कितने अरब का है साम्राज्य?
Sting ने सबसे पहले क्यों उठाया बड़ा कदम?
जहां कई कंपनियां नियम लागू करने के लिए अतिरिक्त समय मांग रही हैं, वहीं पेप्सिको ने नए कैन और बोतलों पर बिना 'Energy' शब्द के प्रिंटिंग शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि वह सभी लागू नियमों का पालन कर रही है। अब धीरे-धीरे यही नया स्टॉक बाजार में पहुंचेगा। साथ ही Sting के विज्ञापनों और ब्रांडिंग में भी जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
13 हजार करोड़ के बाजार पर क्या पड़ेगा असर?
भारत में एनर्जी ड्रिंक्स का बाजार 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का माना जाता है। Sting ने कम कीमत के दम पर इस बाजार में रेड बुल जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती दी थी। अब नई गाइडलाइन के चलते सिर्फ पैकेजिंग ही नहीं, बल्कि मार्केटिंग रणनीति भी बदलनी पड़ेगी। कंपनियों को अपने प्रमोशनल दावे और विज्ञापन नए नियमों के हिसाब से तैयार करने होंगे।
ये भी पढे़ं: UPI Transactions: जुलाई में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 29.88 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन
आगे कंपनियों के सामने क्या चुनौती है?
इंडियन बेवरेज एसोसिएशन (IBA) समेत कई कंपनियों ने FSSAI से समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले से छपे कैन और बोतलों को बदलने में भारी आर्थिक नुकसान होगा। हालांकि पेप्सिको ने बदलाव शुरू कर दिया है, लेकिन बाकी कंपनियां अभी रेगुलेटर के जवाब का इंतजार कर रही हैं। आने वाले दिनों में यह फैसला पूरे बेवरेज इंडस्ट्री की ब्रांडिंग और कारोबार की दिशा तय कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
