Apple के फाउंडर स्टीव जॉब्स का पहला जॉब्स एप्लिकेशन,32 लाख में हो रहा है नीलाम
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बेहतरीन टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने कंपनी को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। दुनियाभर को टेक्नोलॉजी को नई परिभाषा सिखाई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टीव जॉब्स की पहली जॉब एप्लीकेशन कैसी थी। अगर नहीं जानते हैं तो नीचे की तस्वीर को देखिए।
स्टीव जॉब्स की पहली जॉब्स एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्टीव की पहली जॉब एप्लीकेशन नीलाम हो रही है। 1973 में उन्होंने नौकरी के लिए अपनी पहली जॉब्स एप्लीकेशन बनाई थी, जो अब नीलाम हो रही है। अगले महीने स्टीव जॉब्स की जॉब एप्लीकेशन नीलाम हो रही है। स्टीव के जॉब एप्लीकेशन के अलावा इस नीलामी में उनकी साइन की हुई एक न्यूजपेपर कटिंग और एक मैक OS X भी रखी जाएगी, जिसे लोग खरीद सकते है।
इसके लिए 8 मार्च से 15 मार्च के बीच बोली लगाई जाएगी। इसे नीलाम करने वाली मेसाचुसेट्स के ऑक्शन हाउस के मुताबिक स्टीव की रेज्यूमे कम से कम 50 हजार डॉलर यानी करीब 32 लाख में नीलाम होगी। अगर आप भी स्टीव का पहले रेज्यूमे खरीदना चाहते हैं तो तय तारीख में बोली लगा सकते है।