SBI खाताधारक अब बिना बैंक गए WhatsApp पर ले सकेंगे बैंकिंग सर्विस, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन , क्या है नंबर
SBI खाताधारक अब बिना बैंक गए WhatsApp पर ले सकेंगे बैंकिंग सर्विस, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन , क्या है व्हाट्सएप नबंर
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) ने अपने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने अपने खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अब व्हाट्सऐप के जरिए बैंकिंग सर्विस उपलब्ध करवाने के लिए बड़ी सेवा शुरू की है। बैंक की इस सर्विस का लाभ करोड़ो कस्टमर्स को मिलेगा। इस नई सेवा के बाद अब लाखों खाताधारक बिना ब्रांच गए अपने मोबाइल फोन के जरिए ही बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। ये सेवा आपको 24*7 मिलेगी।

व्हाट्सऐप के जरिए कर सकेंगे बैंकिंग
एसबीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवा की शुरुआत की है। बैंकिंग सर्विस की शुरुआत ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए किया है। एसबीआई कस्टमर्स WhatsApp Banking के जरिए बड़ी ही आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। वो इस व्हाट्सऐप बैंकिंग के जरिए मिनी स्टेटमेंट भी चेक कर व्हाट्सऐप पर हासिल कर सकते हैं।

क्या है SBI का व्हाट्सऐप नबंर
एसबीआई ने व्हाट्सऐप बैंकिंग के लिए अपना नया बैंकिंग सर्विस नबंर जारी किया है। एसबीआई व्हाट्सऐप सर्विस नंबर +919022690226 को अपने मोबाइल में सेव करके रख सकते हैं। आपको इस सेवा का लाभ उठाने के लिए खुद को रजिस्टर्ड करवाना होगा। आप व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल तभी कर सकते हैं, जब आप खुद को इससे रजिस्टर्ड करवाएंगे।

कैसे करें खुद को रजिस्टर्ड
- सबसे पहले एसबीआई के व्हाट्सऐर सर्विस नबंर +919022690226 को अपने फोन में सेव कर लें।
- अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7208933148 पर एक SMS भेजना होगा।
- आपको WAREG Account Number के फॉरमेट में इस नंबर पर भेजना होगा।
- इसके बाद आप की व्हाट्सऐप सर्विस शुरू हो जाएगी। आपको बस SBI के इस नबंर पर Hi लिखकर भेजना है।
- ऐसा लिखते ही आपके पास बैंक का मैसेज आएगा। आप को अपनी सुविधानुकसान या जरूरत की सर्विस का चुनाव करना होगाय़












Click it and Unblock the Notifications