लोन सस्ते करने के बाद SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर झटका दिया है। एसबीआई ने नवंबर माह से फिक्स डिपॉजिट (FD) की दरों को घटा दिया है। यानी कि अब स्टेट बैंक में फिक्स डिपॉजिट करा रहे ग्राहकों को कम ब्याज मिलेगा। एसबीआई की नई दरें 1 नवंबर से लागू हो गई हैं। हालांकि 1 करोड़ से ज्यादा रकम की फिक्स डिपॉजिट कराने पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये हैं नई दरें
एसबीआई की ब्याज दरों की कटौती की मार वरिष्ठ नागरिको पर भी पड़ी है। वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले ब्याज दरों में भी 0.25 प्रतिशत की कमी की गई है। साथ ही अगर आप अपने पुराने एफडी को दोबारा रिन्युल कराते हैं तो भी आप को ब्याज नई दरों के मुताबिक ही मिलता है। हालांकि एसबीआई ने अपने बड़े ग्राहकों का पूरा ध्यान रखा है। 1 करोड़ से ज्यादा का एफडी कराने वाले ग्राहको को एसबीआई पूराने दर पर ही ब्याज देगी।

और बैंक भी घटा सकते हैं दर
एसबीआई ने जब हाल ही में सेविंट एकाउंट में मिलने वाली ब्याज दरों को घटाया था तो इसके बाद लगभग सभी प्राईवेट और सरकारी बैंको ने सेविंग एकाउंट की ब्याज दरों को घटा दिया था। ऐसे में मार्केट विश्लेषक अंदेशा जता रहे हैं कि जल्द ही सारे बैंक भी अपनी एफडी की दरों को घटा सकते हैं।

ये है नई ब्याज दरें-
FD समय सीमा ब्याज दरें वरिष्ठ नागरिकों के लिए
7 से 45 दिन 5.25% 5.75%
46 से 2 साल 6.25% 6.75%
2 साल से 10 साल 6.00% 6.50%












Click it and Unblock the Notifications