SpiceJet ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का बकाया चुकाया, अब मिलेगी ये सुविधा

SpiceJet ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का बकाया चुकाया, अब मिलेगी ये सुविधा

नई दिल्ली। प्राइवेट एयरलाइंस स्पाइसजेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बकाए का भुगतान कर दिया है। एयरलाइंस की ओर से इसकी जानकारी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने एएआई के बकाए का पूरा मूलधन भी चुका दिया है। इस भुगतान के बाद अब स्पाइसजेट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ कैश एंड कैरी मोड में काम नहीं करना होगा।

 SpiceJet has entered into final settlement with AAI & has cleared all outstanding principal dues of airport operator.

यानी अब स्पाइसजेट को कैश एंड कैरी मतलब एयरपोर्ट पर नेविगेशन, लैंडिंग, पार्किंग और अन्य़ सुविधाओं के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को रोजाना का भुगतान नहीं करना होगा। अब स्पाइसजेट AAI के साथ पहले की तरह एडवांस पेमेंट मैकेनिज्म की सुविधा के साथ काम करेगा। गौरतलब है कि बकाया भुगतान न कर पाने के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने साल 2020 में स्पाइसजेट को कैश एंड कैरी के तौर पर विमानों का परिचालन करने की इजाजत दी थी। इस कैश एंड कैरी सुविधा के कारण स्पाइसजेट को AAI को एयरपोर्ट सुविधाओं के लिए दैनिक भुगतान करना पड़ता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+