छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ा फायदा, ब्याज दरों में लगातार तीसरी वृद्धि, 70 बेसिस प्वाइंट का इजाफा
Small savings schemes new interest rates:केंद्र सरकार ने छोटी बजत योजनाओं पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें फिर से बढ़ाने की घोषणा की है।

Small savings schemes new interest rates: केंद्र सरकार ने पिछले 9 महीनों में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में लगातार तीसरी बढ़त की घोषणा की है। सरकार ने नए वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही यानि अप्रैल से जून के लिए 70 बेसिस प्वाइंट की बढोतरी का ऐलान किया है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना में वित्त मंत्रालय ने कहा कि सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, मंथली सेविंग स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र, सभी तरह के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम की ब्याज दर में बदलाव किया गया है।
छोटी बजत पर ब्याज दर बढ़ा
केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष के आखिरी दिन छोटी बचत योजनाओं के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से जून तक की तिमाही के लिए ब्याज दरों में 70 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। पिछले 9 महीनों में यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी है। सरकार के इस फैसले से छोटी बचत में पैसे लगाने वाली बड़ी आबादी को बड़ा फायदा मिलेगा।
इस तरह से बढ़ाए गए ब्याज दर
केंद्र सरकार की अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने एक साल, दो साल, तीन साल, पांच साल की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें 6.6 फीसदी, 6.8 फीसदी, 6.9 फीसदी और 7 फीसदी से बढ़ाकर क्रमश: 6.8 फीसदी, 6.9 फीसदी, 7 फीसदी और 7.5 फीसदी कर दिया है। इसी तरह सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, मंथली सेविंग स्कीम , नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ब्याज दरों को 8 फीसदी, 7.1 फीसदी, 7 फीसदी से बढ़ाकर क्रमश 8.2 फीसदी, 7.4 फीसदी और 7.7 फीसदी कर दिया है।
Recommended Video
इस तरह की बचत योजनाओं पर भी ज्यादा फायदा
वहीं पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों को 2024 की पहली तिमाही के लिए 5.8 फीसदी, 7.2 फीसदी (123 महीने), 7.6 फीसदी से बढ़ाकर क्रमश: 6.2 फीसदी, 7.5 फीसदी (115 महीने) और 8.2 फीसदी कर दिया गया है।
सिर्फ पब्लिक प्रॉविडेंट फंड और पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को क्रमश: 7.1 फीसदी और 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। वैसे पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में जो ब्याज दर दिया जा रहा है, वह पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों से कहीं ज्यादा है। इस समय एसबीआई सेविंग अकाउंट पर सिर्फ 2.70 फीसदी, आईसीआईसीआई 3 से 3.5 फीसदी और एचडीएफसी बैंक भी 3 से 3.5 फीसदी सालाना ब्याज दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications