Silver Rate Today: चांदी एक दिन में 12 हजार सस्ती, दिल्ली में 5100 गिरे दाम, आपके शहर में क्या है सिल्वर रेट
Silver Rate Today (9 January 2026): चांदी के निवेशकों के लिए आज का दिन चौंकाने वाला रहा। हाल ही में ऑल टाइम हाई छूने वाली चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 1 किलो चांदी का रेट एक झटके में 12,174 रुपये टूटकर 2,35,826 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। इससे पहले चांदी 2,48,000 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।
दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां लगातार दो दिनों में चांदी के भाव कुल 5,100 रुपये प्रति किलो गिर चुके हैं। हालांकि आज यानी 9 जनवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,51,900 प्रति किलो पर बिकती दिखी, जिसमें ₹100 की मामूली गिरावट दर्ज की गई। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी लगभग इसी स्तर पर कारोबार कर रही है, जबकि चेन्नई में इसके दाम सबसे ज्यादा बने हुए हैं।

लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आई इस गिरावट की बड़ी वजह प्रॉफिट बुकिंग मानी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। MCX पर चांदी 2,45,600 रुपये प्रति किलो पर खुली और इंट्राडे में 2,47,127 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंची। मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट में चांदी फिलहाल 2,44,803 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है, जो इसके रिकॉर्ड हाई 2,59,322 रुपये से करीब 14,500 रुपये कम है।
वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का औसत भाव घटकर 2,49,000 रुपये प्रति किलो पर आ गया है, यानी करीब 3,000 रुपये की गिरावट। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के थोक बाजार में चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12,500 रुपये फिसलकर 2,43,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
🟡 Silver Price In India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा भाव (9 जनवरी 2026)
🔹दिल्ली: ₹2,490 (10 ग्राम) | ₹24,900 (100 ग्राम) | ₹2,49,000 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹कोलकाता: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹चेन्नई: ₹2,680 | ₹26,800 | ₹2,68,000
🔹पटना: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹लखनऊ: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹मेरठ: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹कानपुर: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹अयोध्या: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹चंडीगढ़: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹गाजियाबाद: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹नोएडा: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹गुरुग्राम: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹जयपुर: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹अहमदाबाद: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹पुणे: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹लुधियाना: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹गुवाहाटी: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹इंदौर: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹नासिक: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹बेंगलुरु: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹भुवनेश्वर: ₹2,680 | ₹26,800 | ₹2,68,000
🔹केरल: ₹2,680 | ₹26,800 | ₹2,68,000
🔹रायपुर: ₹2,490 | ₹24,900 | ₹2,49,000
🔹हैदराबाद: ₹2,680 | ₹26,800 | ₹2,68,000
🟡सिल्वर रेट को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक सुरक्षित निवेश की मांग में कमी और डॉलर में स्थिरता के चलते कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। वहीं रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी का कहना है कि अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पहले निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने-चांदी दोनों के भाव नीचे आए।
🟡सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, आयात शुल्क, टैक्स, MCX के भाव और घरेलू मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक आंकड़े, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की मुनाफावसूली भी कीमती धातुओं के दाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications