Silver Rate Today: नए साल के पहले हफ्ते में चांदी ने मचाया हंगामा! आज महंगी या सस्ती? लेटेस्ट सिल्वर रेट देखें
Silver Rate Today 5 January 2026: नए साल 2026 की शुरुआत चांदी निवेशकों के लिए जबरदस्त उतार-चढ़ाव लेकर आई है। पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिखाने वाली चांदी ने नए साल के पहले सप्ताह में भी बाजार का तापमान बढ़ा दिया है। 5 जनवरी 2026 को चांदी के भाव को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है कि आखिर चांदी सस्ती हुई है या महंगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो जवाब है - चांदी में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती बरकरार है।
आज देश में औसतन चांदी की कीमत 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 3,100 रुपये महंगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74.52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है।

सालाना आधार पर चांदी ने सोने से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते वर्ष चांदी करीब 164 प्रतिशत तक मजबूत हुई। बाजार जानकारों का मानना है कि चीन द्वारा चांदी के निर्यात पर लगाए गए नए नियंत्रण से वैश्विक सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।
🟡वेनेजुएला संकट और अलग-अलग रेट?
वेनेजुएला संकट के बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी का भाव 2,34,550 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट बताती है कि भारत के कुछ बाजारों में चांदी उछलकर 2,47,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर चांदी 2,41,400 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को चांदी का वायदा भाव 2,54,174 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच चुका है।
🟡Silver Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का सिल्वर रेट (05 जनवरी 2026)
🔹 दिल्ली: ₹2,470 (10 ग्राम) | ₹24,700 (100 ग्राम) | ₹2,47,000 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,470 | ₹24,700 | ₹2,47,000
🔹 कोलकाता: ₹2,470 | ₹24,700 | ₹2,47,000
🔹 चेन्नई: ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000
🔹 लखनऊ: ₹2,470 | ₹24,700 | ₹2,47,000
🔹 जयपुर: ₹2,470 | ₹24,700 | ₹2,47,000
🔹 अहमदाबाद: ₹2,470 | ₹24,700 | ₹2,47,000
🔹 पुणे: ₹2,470 | ₹24,700 | ₹2,47,000
🔹 चंडीगढ़: ₹2,470 | ₹24,700 | ₹2,47,000
🔹 हैदराबाद: ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000
🟡पिछले सत्र में क्या हुआ था?
पिछले कारोबारी दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 4,000 रुपये उछलकर 2,41,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी करीब 4.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। MCX पर 05 मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी में भी तेजी रही और भाव 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,40,852 रुपये प्रति किलो हो गया।
🟡भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, मांग और आपूर्ति, वायदा बाजार की चाल और भू-राजनीतिक हालात इनकी कीमतों को तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में चांदी के भाव में अंतर देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications
