Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Silver Rate Today: चांदी में तूफानी उछाल! 7000 हुई महंगी, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का नया रेट

Silver Rate Today 31 March 2026: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। शादी-विवाह के सीजन से पहले ज्वैलर्स की बढ़ती खरीदारी ने भी बाजार को सपोर्ट दिया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 7,000 रुपये उछलकर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गई है, जो पिछले कारोबारी दिन 2,30,000 रुपये प्रति किलो थी।

उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी का वायदा भाव हल्की तेजी के साथ 2,29,033 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हालांकि इस साल 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था, जिससे मौजूदा स्तर अभी काफी नीचे है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बाजार बंद होने तक चांदी का भाव 2,30,135 रुपये प्रति किलो रहा। आज महावीर जयंती के कारण सर्राफा बाजार बंद है, इसलिए यही रेट प्रभावी माना जा रहा है।

Silver Rate Today 31 March 2026
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर चांदी की कीमत लगभग 70.7 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से चांदी में तेजी बनी हुई है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में भी कारोबारियों ने बड़े सौदे करने शुरू कर दिए हैं, जिससे कीमतों को और सहारा मिला है।

Election 2026

Silver Rate In India: देश के प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव (31 मार्च 2026)

शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹)
दिल्ली 2,450 24,500 2,45,000
मुंबई 2,450 24,500 2,45,000
कोलकाता 2,450 24,500 2,45,000
चेन्नई 2,500 25,000 2,50,000
पटना 2,450 24,500 2,45,000
लखनऊ 2,450 24,500 2,45,000
मेरठ 2,450 24,500 2,45,000
कानपुर 2,450 24,500 2,45,000
अयोध्या 2,450 24,500 2,45,000
गाजियाबाद 2,450 24,500 2,45,000
नोएडा 2,450 24,500 2,45,000
गुरुग्राम 2,450 24,500 2,45,000
चंडीगढ़ 2,450 24,500 2,45,000
जयपुर 2,450 24,500 2,45,000
लुधियाना 2,450 24,500 2,45,000
गुवाहाटी 2,450 24,500 2,45,000
इंदौर 2,450 24,500 2,45,000
अहमदाबाद 2,450 24,500 2,45,000
वडोदरा 2,450 24,500 2,45,000
सूरत 2,450 24,500 2,45,000
पुणे 2,450 24,500 2,45,000
नागपुर 2,450 24,500 2,45,000
नासिक 2,450 24,500 2,45,000
बैंगलोर 2,450 24,500 2,45,000
भुवनेश्वर 2,500 25,000 2,50,000
कटक 2,500 25,000 2,50,000
हैदराबाद 2,500 25,000 2,50,000

कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के भाव?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू मांग-सप्लाई इनकी कीमत तय करते हैं। इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना बेस प्राइस जारी करता है, जिस पर स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स का मार्जिन जुड़कर फाइनल रेट बनता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+