Silver Rate: चांदी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, एक हफ्ते में 37,000 की उछाल, अब 10 ग्राम खरीदने से पहले जान लीजिए भाव
Silver Rate Today 28 Dec 2025: साल के आखिरी दिनों में चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है। वीकली बेसिस पर चांदी की कीमतों में बंपर तेजी दर्ज की गई है। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 37,000 रुपये महंगी हो चुकी है।
28 दिसंबर 2025 को घरेलू बाजार में चांदी का भाव 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। यानी अगर 10 ग्राम की बात करें, तो चांदी अब 2,400 रुपये के पार बिक रही है। इस साल चांदी निवेशकों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं रही। घरेलू बाजार में अब तक चांदी की कीमतों में करीब 163.5 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की जा चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी ने नया इतिहास रचा है। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 75.63 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के तौर पर बढ़ती खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी ने चांदी की चमक को और तेज कर दिया है।
फ्यूचर्स मार्केट में भी चांदी का जलवा बरकरार है। MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स ने लगातार पांच कारोबारी सत्रों तक तेजी दिखाई। मार्च 2026 डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के नए ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी।
हालांकि, कारोबारी सत्र के अंत में यह 2,39,787 रुपये प्रति किलो के आसपास बंद हुई। सिर्फ 19 दिसंबर के बाद से ही चांदी करीब 31,000 रुपये से ज्यादा महंगी हो चुकी है, जो इसकी मजबूत ट्रेंड को दिखाता है।
🟡 Silver Rate In India: 28 दिसंबर 2025 को देश के 10 बड़े शहरों में चांदी का भाव
1] दिल्ली: 10 ग्राम - ₹2,402 | 100 ग्राम - ₹24,015 | 1 किलो - ₹2,40,150
2] जयपुर: 10 ग्राम - ₹2,405 | 100 ग्राम - ₹24,054 | 1 किलो - ₹2,40,540
3] मुंबई: 10 ग्राम - ₹2,406 | 100 ग्राम - ₹24,057 | 1 किलो - ₹2,40,570
4] कोलकाता: 10 ग्राम - ₹2,403 | 100 ग्राम - ₹24,025 | 1 किलो - ₹2,40,250
5] चेन्नई: 10 ग्राम - ₹2,413 | 100 ग्राम - ₹24,127 | 1 किलो - ₹2,41,270
6] बेंगलुरु: 10 ग्राम - ₹2,408 | 100 ग्राम - ₹24,076 | 1 किलो - ₹2,40,760
7] हैदराबाद: 10 ग्राम - ₹2,410 | 100 ग्राम - ₹24,095 | 1 किलो - ₹2,40,950
8] नासिक: 10 ग्राम - ₹2,406 | 100 ग्राम - ₹24,057 | 1 किलो - ₹2,40,570
9] राजकोट: 10 ग्राम - ₹2,409 | 100 ग्राम - ₹24,089 | 1 किलो - ₹2,40,890
10] पुणे: 10 ग्राम - ₹2,406 | 100 ग्राम - ₹24,057 | 1 किलो - ₹2,40,570
🟡 चांदी की तेजी के पीछे क्या हैं बड़े कारण
कमोडिटी बाजार के जानकारों के मुताबिक, चांदी की इस रैली की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल सप्लाई में कमी और औद्योगिक मांग का लगातार मजबूत रहना है। चीन, जो चांदी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, वहां सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में मांग तेजी से बढ़ रही है।
इसके अलावा, चीन ने 1 जनवरी 2026 से चांदी के एक्सपोर्ट पर लाइसेंस आधारित पाबंदियों का ऐलान किया है, जिससे ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका है।
🟡 सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क, टैक्स, MCX पर फ्यूचर्स ट्रेडिंग और घरेलू मांग के आधार पर तय होती हैं। ज्वैलरी और इंडस्ट्रियल सेक्टर की खरीदारी के साथ-साथ निवेशकों की सेफ हेवन डिमांड भी कीमतों को सीधे प्रभावित करती है।
आने वाले महीनों को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो के ऊपर टिकती है, तो 2,50,000 से 2,60,000 रुपये तक का स्तर भी देखने को मिल सकता है। नए साल में भी चांदी की चमक फीकी पड़ने के आसार फिलहाल कम ही नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications