Silver Rate Today: न्यू ईयर से पहले चांदी ऑलटाइम हाई, 2.5 लाख पहुंचा दाम, दिल्ली से चेन्नई तक क्या है रेट
Silver Rate Today 27 December 2025: देश में चांदी के दाम इस समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं और नए साल से पहले बाजार में जबरदस्त हलचल मची हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 27 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2,40,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
चेन्नई समते कुछ शहरों में 2.5 लाख दाम पहुंच चुका है। (silver rate today chennai) फिलहाल देश में चांदी का रेट 240.10 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है। चांदी की कीमत में बीते पांच हफ्तों से लगातार तेजी जारी है और इस हफ्ते तो चांदी ने लगातार कई दिन ऑलटाइम हाई बनाकर निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

19 दिसंबर को चांदी की कीमत करीब 2,00,336 रुपये प्रति किलो थी। सिर्फ एक हफ्ते के भीतर इसमें लगभग 40 हजार रुपये की छलांग लगी। 26 दिसंबर को चांदी एक ही दिन में 9,124 रुपये चढ़कर बंद हुई, जो अपने आप में बड़ा संकेत माना जा रहा है कि बाजार में तेजी अभी थमी नहीं है।
Silver Price in India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का सिल्वर रेट (27 दिसंबर 2025)
🔹दिल्ली: 2,401 (10 ग्राम) | 24,010 (100 ग्राम) | 2,40,100 (1 किलो)
🔹मुंबई: 2,401 (10 ग्राम) | 24,010 (100 ग्राम) | 2,40,100 (1 किलो)
🔹कोलकाता: 2,401 (10 ग्राम) | 24,010 (100 ग्राम) | 2,40,100 (1 किलो)
🔹बेंगलुरु: 2,401 (10 ग्राम) | 24,010 (100 ग्राम) | 2,40,100 (1 किलो)
🔹पुणे: 2,401 (10 ग्राम) | 24,010 (100 ग्राम) | 2,40,100 (1 किलो)
🔹अहमदाबाद: 2,401 (10 ग्राम) | 24,010 (100 ग्राम) | 2,40,100 (1 किलो)
🔹चेन्नई: 2,541 (10 ग्राम) | 25,410 (100 ग्राम) | 2,54,100 (1 किलो)
🔹हैदराबाद: 2,541 (10 ग्राम) | 25,410 (100 ग्राम) | 2,54,100 (1 किलो)
🔹केरल: 2,541 (10 ग्राम) | 25,410 (100 ग्राम) | 2,54,100 (1 किलो)
🔹वडोदरा: 2,401 (10 ग्राम) | 24,010 (100 ग्राम) | 2,40,100 (1 किलो)
2025 में सोना और चांदी दोनों ने किया मालामाल
- इस साल की बात करें तो चांदी निवेशकों के लिए सोने से भी ज्यादा चमकी है। 2025 में चांदी करीब 1,42,090 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है, यानी 165 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी।
- वहीं सोने में भी करीब 61,794 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यही वजह है कि निवेशक अब चांदी को भी सुरक्षित निवेश के तौर पर देखने लगे हैं।
चांदी के दाम आखिर क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं?
चांदी की कीमतें बढ़ने के पीछे कई बड़े कारण हैं। इंडस्ट्रियल डिमांड सबसे बड़ा फैक्टर बनकर उभरा है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में चांदी की खपत तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिका में टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के चलते कंपनियां पहले से चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं। इससे ग्लोबल सप्लाई पर दबाव बढ़ा है और दाम ऊपर चले गए हैं।
भारत में चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू मांग पर निर्भर करते हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल जरूरत और निवेशकों की खरीदारी भी भाव तय करने में अहम भूमिका निभाती है।
यही कारण है कि जैसे ही ग्लोबल मार्केट में हलचल होती है, उसका असर सीधे भारतीय बाजार में दिखता है। कुल मिलाकर, चांदी की यह तेजी फिलहाल थमने के आसार कम दिखा रही है और नए साल में भी बाजार की नजर इसी पर टिकी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications