Silver Rate Today: हफ्तेभर में ₹40,000 की छलांग, चांदी ₹3.35 लाख के पार, निवेशक भी हैरान, क्या है अब नए रेट
Silver Rate Today 25 January 2026: चांदी की कीमतों ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में ऐसा उछाल दिखाया है कि बाजार से लेकर निवेशकों तक हर कोई चौंक गया है। बीते एक सप्ताह में चांदी ₹40,000 प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है।
25 जनवरी 2026 की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव ₹3,35,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी रिकॉर्ड रफ्तार में है और हाजिर भाव 99.46 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।

▶️ MCX से सराफा बाजार तक रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड
चांदी ने वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में नए कीर्तिमान बनाए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के मार्च डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट ने ₹3,39,927 प्रति किलो का नया रिकॉर्ड छुआ, जिसमें करीब 4 प्रतिशत की एक दिन की तेजी दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को इसमें हल्की गिरावट देखी गई थी, लेकिन बुधवार को ही वायदा भाव ₹3,35,521 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुका था।
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली के स्पॉट मार्केट में चांदी ₹9,500 यानी करीब तीन प्रतिशत उछलकर ₹3,29,500 प्रति किलो (सभी करों सहित) पर पहुंच गई थी। इससे पहले दिल्ली में चांदी ने ₹3,34,300 प्रति किलो का रिकॉर्ड भी बनाया। गौर करने वाली बात यह है कि 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2,35,701 प्रति किलो थी, यानी एक महीने से भी कम समय में कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।
▶️ Silver Price Today India: 25 जनवरी 2026 को देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव
🔹 दिल्ली: ₹3,350 (10 ग्राम) | ₹33,500 (100 ग्राम) | ₹3,35,000 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 कोलकाता: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 चेन्नई: ₹3,550 | ₹35,500 | ₹3,55,000
🔹 पटना: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 लखनऊ: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 कानपुर: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 मेरठ: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 अयोध्या: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 गाजियाबाद: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 नोएडा: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 चंडीगढ़: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 गुरुग्राम: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 जयपुर: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 अहमदाबाद: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 पुणे: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 लुधियाना: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 गुवाहाटी: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 इंदौर: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 बेंगलुरु: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 भुवनेश्वर: ₹3,601 | ₹36,010 | ₹3,60,100
🔹 केरल: ₹3,601 | ₹36,010 | ₹3,60,100
🔹 रायपुर: ₹3,350 | ₹33,500 | ₹3,35,000
🔹 हैदराबाद: ₹3,601 | ₹36,010 | ₹3,60,100
▶️चांदी क्यों हो रही है इतनी महंगी?
अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और ग्लोबल अनिश्चितताओं ने चांदी को मजबूत सहारा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी पहली बार 99 डॉलर प्रति औंस के पार निकली और कारोबार के दौरान 99.78 डॉलर का स्तर भी छू लिया।
▶️भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, इंडस्ट्रियल डिमांड और घरेलू मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा शादी-ब्याह और निवेश का ट्रेंड भी कीमतों को प्रभावित करता है।












Click it and Unblock the Notifications