Silver Price Today: चांदी ने बनाई ऊंची उड़ान, 3.25 लाख के पार, जानिए आज 20 जनवरी 2026 का लेटेस्ट रेट

Silver Price Today News: लगातार नए रिकॉर्ड बनाने के बाद चांदी की कीमतों में आज (22 जनवरी) हल्की राहत देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च वायदा चांदी में करीब 4 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई और भाव फिसलकर ₹3,05,753 प्रति किलोग्राम तक आ गए। इससे पहले चांदी ने इतिहास रचते हुए ₹3,35,521 प्रति किलो का स्तर छू लिया था। 19 जनवरी को पहली बार चांदी 3 लाख रुपये के पार निकली थी, जिसके बाद निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

अगर बीते कुछ हफ्तों की बात करें तो 16 जनवरी 2026 को चांदी का भाव ₹2,87,762 प्रति किलो था, जबकि 31 दिसंबर 2025 को यही कीमत ₹2,35,701 प्रति किलो थी। यानी एक महीने से भी कम समय में चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। हालांकि आज गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी का औसत रिटेल रेट घटकर ₹3,25,000 प्रति किलो पर आ गया है।

Silver Rate Today News

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुकाबिक 21 जनवरी की शाम बाजार बंद होने तक चांदी ₹3,19,097 प्रति किलो पर दर्ज की गई। वहीं ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन का कहना है कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ने लगातार नौवें दिन तेजी दिखाई और सभी टैक्स सहित भाव ₹3,34,300 प्रति किलो तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी मजबूत बनी हुई है और स्पॉट सिल्वर 94.91 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

🔶 Silver Rate In India: देश के 25 बड़े शहरों में आज का सिल्वर रेट (22 जनवरी 2026)

🔹 दिल्ली: ₹3,250 (10 ग्राम) | ₹32,500 (100 ग्राम) | ₹3,25,000 (1 किलो)
🔹 मुंबई: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 कोलकाता: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 चेन्नई: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹 पटना: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 लखनऊ: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 अयोध्या: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 कानपुर: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 मेरठ: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 गाजियाबाद: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 नोएडा: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 चंडीगढ़: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 गुरुग्राम: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 जयपुर: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 अहमदाबाद: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 पुणे: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 लुधियाना: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 गुवाहाटी: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 जलगांव: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 इंदौर: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 बेंगलुरु: ₹3,250 | ₹32,500 | ₹3,25,000
🔹 भुवनेश्वर: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹 केरल: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹 हैदराबाद: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹 कटक: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000

सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों से तय होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, ज्वैलरी और इंडस्ट्रियल डिमांड, साथ ही भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई की आशंका इनकी कीमतों पर सीधा असर डालती है। यही वजह है कि वैश्विक हलचल बढ़ते ही कीमती धातुओं में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+