Silver Rate Today: चांदी क्यों हो रही बेकाबू? ऑल टाइम हाई के साथ ₹6000 बढ़े दाम, अब 3 लाख रुपये किलो मिलेगा?
Silver Rate Today 22 December 2025 : साल 2025 के खत्म होने से पहले ही सोना और चांदी निवेशकों को हैरान कर रहे हैं। लेकिन अगर किसी एक धातु ने बाजार में सबसे ज्यादा हलचल मचाई है, तो वह है चांदी। सोमवार (22 दिसंबर) को Multi Commodity Exchange यानी MCX पर चांदी ने ऐसा उछाल मारा कि पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। कारोबार शुरू होते ही चांदी करीब 6000 रुपये प्रति किलो उछलकर 2.14 लाख रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई।
बीते हफ्ते ही चांदी पहली बार 2 लाख रुपये किलो के पार निकली थी और अब इस स्तर पर टिके रहकर आगे की उड़ान भरती दिख रही है। बाजार के जानकार मानते हैं कि यह तेजी सिर्फ सट्टा नहीं, बल्कि मजबूत बुनियादी कारणों पर टिकी है।

⏺️ सोना भी साथ-साथ बना रिकॉर्ड मशीन (Gold Price today)
चांदी की तेजी अकेली नहीं है। सोना भी इसी रफ्तार से नए शिखर छू रहा है। MCX पर फरवरी एक्सपायरी वाला सोना खुलते ही 1000 रुपये से ज्यादा चढ़ गया। कुछ ही मिनटों में गोल्ड प्राइस 1384 रुपये की तेजी के साथ 1,35,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया। साफ है कि निवेशकों का भरोसा एक बार फिर सेमती धातुओं पर लौट आया है।
⏺️ देश के 10 बड़े शहरों में क्या है चांदी के भाव (प्रति किलो के हिसाब से)
गुड रिटर्न्स के मुताबिक 22 दिसंबर 2025 के आसपास राष्ट्रीय स्तर पर चांदी का औसत रेट लगभग ₹214 प्रति ग्राम / ₹2,14,000 प्रति किलो है। वही कई बड़े शहरों के रेट भी इसी के करीब हैं।
🔹दिल्ली: ₹2,14,000 प्रति किग्रा
🔹 कोलकाता: ₹2,14,000 प्रति किग्रा
🔹 जयपुर: ₹2,14,000 प्रति किग्रा
🔹 गुड़गांव (दिल्ली NCR): ₹2,14,000 प्रति किग्रा
🔹 मुंबई: ₹2,14,000 प्रति किग्रा (silver rate today mumbai)
🔹 चेन्नई: ₹2,26,000 प्रति किग्रा
🔹 लखनऊ: लगभग ₹2,14,000 प्रति किग्रा
🔹 अहमदाबाद: लगभग ₹2,14,000 प्रति किग्रा
🔹 पटना: ₹2,14,000 प्रति किग्रा
🔹 बैंगलोर / बेंगलुरु: ₹2,14,000 प्रति किग्रा
⏺️ Silver Price: इंटरनेशनल मार्केट से मिल रहा बड़ा सपोर्ट?
अगर वैश्विक बाजार की बात करें, तो वहां भी चांदी और सोने का जलवा दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 2.7 प्रतिशत उछलकर 69.23 डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। वहीं सोना भी 4391.92 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर नजर आया।
इतना ही नहीं, प्लैटिनम और पैलेडियम जैसी दूसरी कीमती धातुओं में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जो बताती है कि पूरी प्रेशियस मेटल कैटेगरी में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।
⏺️ चांदी क्यों हो रही है इतनी बेकाबू (Why Silver Price Hike)
एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी के बढ़े हुए दाम के पीछे कई बड़े कारण हैं। एक तरफ अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ रही है, जिससे सेफ हेवन एसेट्स की मांग तेज हुई है। दूसरी ओर चांदी की सप्लाई पहले से ही तंग है।
सिल्वर ETF में लगातार निवेश बढ़ रहा है और यह सिलसिला कई हफ्तों से जारी है। ऊपर से खबर है कि चीन 2026 से चांदी के निर्यात पर सख्ती कर सकता है। चीन की घरेलू चांदी इन्वेंट्री पहले ही एक दशक के निचले स्तर पर है। ऐसे में सप्लाई पर दबाव और बढ़ने की आशंका है।
⏺️ क्या 3 लाख रुपये किलो तक जाएगी चांदी?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि चांदी का अगला टारगेट क्या है। कुछ एक्सपर्ट्स बेहद बुलिश (उत्साहित) नजर आ रहे हैं। द मिंट से बात करते हुए वेंचुरा के कमोडिटी प्रमुख एन एस रामास्वामी ने कहा कि 2026 तक चांदी 100 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है, जो भारतीय बाजार में करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो के बराबर होगा।
हालांकि वे यह भी चेतावनी देते हैं कि चांदी का इतिहास उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। तेज उछाल के बाद बड़ी गिरावट का जोखिम भी हमेशा बना रहता है।
YES Bank का नजरिया थोड़ा संतुलित है। बैंक का मानना है कि चांदी की मांग AI, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, EV और डिफेंस सेक्टर से लगातार बढ़ रही है। अमेरिका द्वारा चांदी को क्रिटिकल मिनरल घोषित करना भी इसकी कीमतों को सपोर्ट दे रहा है। हालांकि बैंक का टारगेट 69 डॉलर प्रति औंस के आसपास ही है।
कुल मिलाकर चांदी इस वक्त मजबूत कहानी पर चल रही है। लेकिन इतनी तेज रैली के बाद सावधानी भी उतनी ही जरूरी है। लॉन्ग टर्म में चांदी की चमक बरकरार रह सकती है, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव से इनकार नहीं किया जा सकता। जो निवेशक इस तेजी में एंट्री लेने की सोच रहे हैं, उन्हें जल्दबाजी से बचना चाहिए और बाजार की चाल को समझकर ही फैसला लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications