Silver Rate Today: चांदी एक दिन में ₹4000 महंगी, ₹2.48 लाख के करीब भाव, आपके शहर में क्या है सिल्वर रेट
Silver Rate Today 10 January 2026: नए साल के दूसरे हफ्ते में चांदी ने निवेशकों और इंडस्ट्री दोनों को चौंका दिया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 8 जनवरी के मुकाबले 10 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत में ₹4,168 की जबरदस्त उछाल दर्ज की गई और भाव बढ़कर करीब ₹2.48 प्रति किलो तक पहुंच गया। हालांकि वीकेंड पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म के हिसाब से रेट में थोड़ा फर्क दिखा।
गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत में चांदी का भाव ₹2,48,900 प्रति किलो रहा, जिसे शनिवार (10 जनवरी) और रविवार (11 जनवरी) के लिए मान्य माना गया है। दिल्ली में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार कीमत ₹6,500 बढ़कर ₹2,50,000 प्रति किलो तक पहुंच गई, जिससे बाजार में हलचल और तेज हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी मजबूत है और इसका हाजिर भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। सालाना आधार पर चांदी ने करीब 164 प्रतिशत की शानदार बढ़त दिखाई है, जो इसे सोने से भी बेहतर प्रदर्शन करने वाली कीमती धातु बना रही है।
हालांकि एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि ऊंचे दामों पर इंडस्ट्री सस्ते विकल्पों जैसे कॉपर और निकल की ओर मुड़ सकती है, जिससे आगे चलकर मांग पर असर पड़ सकता है।
🟡Silver Rate In India: 10 जनवरी 2026: देश के 25 बड़े शहरों में सिल्वर रेट
🔹 दिल्ली: ₹2,489 (10 ग्राम) | ₹24,890 (100 ग्राम) | ₹2,48,900 (1 किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 कोलकाता: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 चेन्नई: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹 पटना: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 लखनऊ: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 मेरठ: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 अयोध्या: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 कानपुर: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 गाजियाबाद: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 नोएडा: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 गुरुग्राम: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 चंडीगढ़: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 जयपुर: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 अहमदाबाद: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 पुणे: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 लुधियाना: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 गुवाहाटी: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 जलगांव: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 इंदौर: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 बैंगलोर: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 भुवनेश्वर: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹 केरल: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🔹 रायपुर: ₹2,489 | ₹24,890 | ₹2,48,900
🔹 हैदराबाद: ₹2,679 | ₹26,790 | ₹2,67,900
🟡MCX पर क्या हो रहा है?
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की चाल भी काफी तेज रही। मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर्स ₹2,45,600 पर खुली और दिन में ₹2,47,127 तक गई।
मुनाफावसूली के कारण ऊपरी स्तर से थोड़ी गिरावट आई, लेकिन लेटेस्ट ट्रेड ₹2,49,983 प्रति किलो के आसपास चल रहा है, जो अपने ऑल टाइम हाई ₹2,59,322 से करीब ₹9,000 नीचे है। अमेरिकी जॉब डेटा और बड़े कमोडिटी इंडेक्स के सालाना रीबैलेंसिंग की वजह से हाल के सत्रों में उतार-चढ़ाव भी देखा गया है।
🟡भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
देश में सोना और चांदी की कीमतें कई फैक्टर मिलकर तय करते हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के डॉलर वाले रेट, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, सरकार द्वारा लगाए गए इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी, साथ ही घरेलू मांग और सप्लाई अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक या राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं की ओर रुख करते हैं, जिससे दाम ऊपर चले जाते हैं।
🟡चांदी क्यों बन रही है निवेशकों की पहली पसंद?
सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ती खपत ने इंडस्ट्रियल डिमांड को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही टैरिफ और सप्लाई चेन को लेकर चिंता के चलते कंपनियां पहले से स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे कीमतों को और सपोर्ट मिल रहा है।
🟡असली चांदी पहचानने के आसान तरीके
असली चांदी मैग्नेट से नहीं चिपकती, उस पर बर्फ जल्दी पिघलती है, उसमें कोई गंध नहीं होती और सफेद कपड़े से रगड़ने पर हल्का काला निशान छोड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications