Silver Rate Today: चांदी बेकाबू,आज फिर हुई महंगी, आपके शहर में क्या है सिल्वर रेट, अभी खरीदें या मुनाफा निकाले
Silver Rate Today 06 January: नए साल 2026 की शुरुआत चांदी निवेशकों के लिए बेहद उतार-चढ़ाव भरी साबित हो रही है। एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है और इसके दामों ने एक बार फिर बाजार में हलचल बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों के भीतर चांदी के भाव प्रति किलो कुल 7100 रुपये बढ़ चुके हैं। इससे पहले एक दिन चांदी स्थिर रही थी, उससे एक दिन पहले इसके दाम 1000 रुपये गिरे थे, जबकि उससे भी पहले एक ही दिन में चांदी 4000 रुपये महंगी हो गई थी।
पिछले साल के आखिरी तीन कारोबारी दिनों और साल 2026 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को चार दिनों में चांदी करीब 24 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई थी। अब 6 जनवरी को तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। आज दिल्ली में चांदी 2,48,100 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है, जिसमें आज 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव चल रहे हैं, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी होकर 2,66,100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

Silver Rate In India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के भाव (chandi ka bhav)
🔹 दिल्ली: ₹2,481 (10 ग्राम)| ₹24,810 (100 ग्राम)| ₹2,48,100 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 कोलकाता: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 चेन्नई: ₹2,661 | ₹26,610 | ₹2,66,100
🔹 पटना: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 लखनऊ: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 अयोध्या: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 मेरठ: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 कानपुर: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 गाजियाबाद: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 नोएडा: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 गुरुग्राम: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 चंडीगढ़: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 जयपुर: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 अहमदाबाद: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 पुणे: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 लुधियाना: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 गुवाहाटी: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 इंदौर: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 बेंगलुरु: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 भुवनेश्वर: ₹2,651 | ₹26,510 | ₹2,65,100
🔹 केरल: ₹2,651 | ₹26,510 | ₹2,65,100
🔹 रायपुर: ₹2,481 | ₹24,810 | ₹2,48,100
🔹 हैदराबाद: ₹2,651 | ₹26,510 | ₹2,65,100
🔹 कोच्चि: ₹2,651 | ₹26,510 | ₹2,65,100
रिकॉर्ड के बाद फिर तेजी की वजह क्या है? (why Silver price increasing?)
पिछले साल चांदी ने एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाए थे। अब वैश्विक स्तर पर वेनेजुएला संकट और बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव ने एक बार फिर कीमतों को सहारा दिया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी 2,37,063 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई थी। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार भारत में हाजिर चांदी उछलकर 2,48,100 रुपये प्रति किलो हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के वायदा भाव 1.4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर करीब 2,49,600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2025 को चांदी 2,54,174 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। वैश्विक बाजार में भी हाजिर चांदी 75 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई है।
निवेश करें या मुनाफा बुक करें? (Silver invest Tips)
विशेषज्ञों की मानें तो एमसीएक्स पर चांदी के लिए 2,50,000 रुपये प्रति किलो का स्तर बड़ा रुकावट वाला जोन है। इस स्तर के ऊपर टिके रहने पर चांदी 2,55,000 रुपये की ओर बढ़ सकती है। कुछ विश्लेषक मौजूदा तेजी में मुनाफा बुक करने की सलाह दे रहे हैं, जबकि अन्य का मानना है कि गिरावट पर खरीदारी का मौका अभी भी बना हुआ है।
भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, टैक्स, घरेलू मांग और वैश्विक राजनीतिक हालात पर निर्भर करते हैं। इसके अलावा वायदा बाजार में निवेशकों की गतिविधियां भी दाम तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें।












Click it and Unblock the Notifications