Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Silver Rate Today: होली के बाद चांदी में बड़ी हलचल! कभी 18,000 की गिरावट तो कभी 8,700 की उछाल, लेटेस्ट रेट

Silver Rate Today 05 March 2026: होली के बाद सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में जहां एक किलो चांदी करीब 18,500 रुपये तक सस्ती हुई, वहीं आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इसकी कीमत में तेज उछाल भी दर्ज की गई। ऐसे में निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों की नजर लगातार सिल्वर मार्केट पर बनी हुई है।

आज 05 मार्च 2026 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। सोना करीब 4,923 रुपये टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया। वहीं एक किलो चांदी लगभग 18,501 रुपये गिरकर करीब 2.71 लाख रुपये पर पहुंच गई। इस बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ है और डॉलर के मुकाबले 92.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया।

Silver Rate Today 05 March 2026

MCX में चांदी में जोरदार उछाल

आज सुबह MCX पर चांदी की कीमतों में तेज तेजी देखने को मिली। 5 मई डिलीवरी वाली चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 2,65,560 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,69,900 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में लगभग 8,700 रुपये उछलकर 2,74,251 रुपये तक पहुंच गई। सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर यह 4,452 रुपये यानी करीब 1.68 फीसदी बढ़कर 2,70,012 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही थी।

सोने की कीमत में भी तेजी का रुख रहा। 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,61,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,62,750 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,63,142 रुपये तक पहुंच गया। सुबह करीब 10 बजकर 5 मिनट पर सोना 632 रुपये की तेजी के साथ 1,62,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

Silver Rate In India: भारत में चांदी का भाव (05 मार्च 2026)

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
मुंबई ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
कोलकाता ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
चेन्नई ₹2,950 ₹29,500 ₹2,95,000
पटना ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
लखनऊ ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
मेरठ ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
कानपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
अयोध्या ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
गाजियाबाद ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
नोएडा ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
गुरुग्राम ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
चंडीगढ़ ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
जयपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
लुधियाना ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
गुवाहाटी ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
इंदौर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
अहमदाबाद ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
वडोदरा ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
सूरत ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
नागपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
पुणे ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
नासिक ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
बैंगलोर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
भुवनेश्वर ₹2,950 ₹29,500 ₹2,95,000
कटक ₹2,950 ₹29,500 ₹2,95,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 0.8 फीसदी बढ़कर 5,177.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 1 फीसदी की तेजी के साथ 5,186.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं स्पॉट सिल्वर भी 1.3 फीसदी उछलकर 84.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, साथ ही अमेरिका के जॉब डेटा जैसे फैक्टर सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

चांदी की कीमतों पर विशेषज्ञ की क्या है राय?

Vibhvangal Anukulakara Private Limited के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ मौर्य के अनुसार, आम तौर पर वैश्विक तनाव के समय चांदी की कीमतें सोने की तरह ही प्रतिक्रिया देती हैं, लेकिन इसका रुख कई बार ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला होता है। सुरक्षित निवेश के रूप में इसकी मांग बढ़ती है, लेकिन चांदी का बड़ा हिस्सा उद्योगों में भी इस्तेमाल होता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारी उपयोग के कारण अगर वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका बढ़ती है तो चांदी की कीमतों पर दबाव भी आ सकता है। इसलिए लंबे समय तक मिडिल ईस्ट में तनाव रहने पर चांदी में तेज उछाल के साथ-साथ अचानक गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग जैसे फैक्टर कीमतों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) जैसे प्लेटफॉर्म पर होने वाले कारोबार के आधार पर भी कीमतों में बदलाव होता रहता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+