Silver Price Today: चांदी सुबह-सुबह ₹12000 महंगी, 45 मिनट में बदला खेल! अब 100 ग्राम, 1kg किस रेट पर बिक रहा?
Silver Price Today 9 February 2026: चांदी ने निवेशकों और गहने खरीदने वालों को सोमवार 9 फरवरी 2026 को चौंका दिया। MCX पर कारोबार शुरू होते ही चांदी में तेज उछाल देखने को मिला। मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 12 हजार रुपये की तेजी के साथ खुली और कुछ ही देर में इसका भाव 2,61,704 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। वहीं सोना भी मजबूत रहा और अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड 2,100 रुपये से ज्यादा चढ़कर 1,57,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
हालांकि यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। शुरुआती करीब 45 मिनट में ही मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिससे चांदी की बढ़त घटकर लगभग 9,600 रुपये रह गई। सोने में भी तेजी कुछ कम हुई, लेकिन इसके बाद दोनों कीमती धातुओं में हल्का सुधार फिर देखने को मिला। बाजार में यह उतार-चढ़ाव साफ संकेत दे रहा है कि सर्राफा बाजार अभी भी काफी अस्थिर दौर से गुजर रहा है।

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो चांदी 2,49,499 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार सुबह तक दिल्ली में चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो (टैक्स समेत) रही।
वहीं अलग-अलग रिपोर्ट्स में चांदी के भाव को लेकर थोड़ा अंतर नजर आया। IBJA के मुताबिक चांदी का भाव 2,44,929 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में यह 2,85,000 रुपये प्रति किलो बताया गया।
Silver Price In India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा भाव (9 फरवरी 2026)
🔹 दिल्ली: ₹2,850 (10 ग्राम) | ₹28,500 (100 ग्राम) | ₹2,85,000 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 कोलकाता: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 चेन्नई: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 पटना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 लखनऊ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 मेरठ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 कानपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 नोएडा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 गाजियाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 गुरुग्राम: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 चंडीगढ़: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 जयपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 अहमदाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 पुणे: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 लुधियाना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 गुवाहाटी: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 इंदौर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 सूरत: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 नागपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 नासिक: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 बेंगलुरु: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 वडोदरा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 भुवनेश्वर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 हैदराबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
देश में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, GST, सेंट्रल बैंकों की खरीद, निवेशकों की मांग और घरेलू सर्राफा बाजार की सप्लाई जैसे कारण मिलकर दाम तय करते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों और अलग-अलग स्रोतों में भावों में हल्का अंतर देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications