Silver Price Today: चांदी एक झटके में 6000 से ज्यादा महंगी,अब तक 30k दाम बढ़े! कितने का मिल रहा है 100 ग्राम?
Silver Price Today 27 February 2026: आज 27 फरवरी 2026 की सुबह चांदी ने जोरदार वापसी की है। अगर आप होली से पहले निवेश या खरीदारी की सोच रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 6,350 रुपये यानी 2.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,66,019 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,59,669 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
सर्राफा बाजार में भी तेजी का असर साफ नजर आया। मुंबई में चांदी 2,60,580 रुपये प्रति किलो पहुंच गई, जबकि दिल्ली में इसका भाव 2,60,130 रुपये प्रति किलो रहा। कोलकाता में कीमत 2,60,230 रुपये के आसपास रही। दक्षिण भारत में चेन्नई में चांदी 2,61,340 रुपये और हैदराबाद में 2,60,990 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। बेंगलुरु में भी भाव 2,60,780 रुपये के करीब है।

हालांकि अलग-अलग स्रोतों में कीमतों में अंतर दिखा। Indian Bullion and Jewellers Association के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,60,667 रुपये प्रति किलो थी, जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में यह 2,85,000 रुपये प्रति किलो बताई गई। इससे पहले 29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंची थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 87.28 डॉलर प्रति औंस पर रही।
Silver Price In India Today: 27 फरवरी 2026 को 26 बड़े शहरों में चांदी का रेट
🔹दिल्ली: ₹2,850 (10 ग्राम) | ₹28,500 (100 ग्राम) | ₹2,85,000 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹कोलकाता: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹चेन्नई: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹पटना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹लखनऊ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹अयोध्या: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹कानपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹गाजियाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹नोएडा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹गुरुग्राम: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹चंडीगढ़: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹जयपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹मेरठ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹लुधियाना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹गुवाहाटी: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹इंदौर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹अहमदाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹सूरत: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹वडोदरा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹नागपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹पुणे: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹नासिक: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹बेंगलुरु: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹भुवनेश्वर: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹कटक: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹रायपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹हैदराबाद: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
इस साल 2026 में अब तक कितनी महंगी हुई चांदी?
2026 में अब तक चांदी करीब 35,000 रुपये महंगी हो चुकी है, जबकि सोना लगभग 26,000 रुपये चढ़ चुका है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई तक पहुंची थी।
2025 में तो कीमती धातुओं ने निवेशकों को चौंका दिया। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2025 तक 1.33 लाख रुपये हो गया। इसी अवधि में चांदी 86,000 रुपये प्रति किलो से उछलकर 2.30 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची, यानी 1.44 लाख रुपये की बढ़त।
कैसे तय होते हैं सोना और चांदी के दाम?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग पर निर्भर करती हैं। वायदा बाजार, खासकर MCX पर ट्रेडिंग के रुझान, भी रोजाना के दामों को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और लॉजिस्टिक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications