Silver Price Today: चांदी अभी भी ₹1.67 लाख सस्ती, 10gm सिल्वर का अभी इतना है रेट, आपके शहर में क्या है भाव
Silver Price Today 22 February 2026: सोना-चांदी में बीते सप्ताह जोरदार रिकवरी देखने को मिली, लेकिन हैरानी की बात यह है कि तेजी के बावजूद चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से बहुत नीचे कारोबार कर रही है। 29 जनवरी को जिस चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार कर 4,20,048 रुपये तक का आंकड़ा छुआ था, वही अब हालिया उछाल के बाद भी करीब ₹1,67,104 प्रति किलो सस्ती बनी हुई है।
इस हफ्ते चांदी 2.42 लाख से उछलकर 2.50 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंची, यानी करीब ₹8,000 एक हफ्ते में महंगा हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 13 फरवरी को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 2,44,360 रुपये पर बंद हुई थी। एक हफ्ते बाद यह बढ़कर 2,52,944 रुपये तक पहुंच गई, यानी ₹8,584 प्रति किलो की तेजी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव सभी टैक्स समेत 2.64 लाख रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं MCX पर वायदा भाव 10,649 रुपये की तेजी के साथ 2,52,042 रुपये प्रति किलो हो गया। बाजार बंद होने तक इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार कीमत 2,50,314 रुपये प्रति किलो रही। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण यही भाव प्रभावी रहेगा। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक खुदरा बाजार में चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।
Silver Rate In India: 22 फरवरी 2026: देश के 25 बड़े शहरों में सिल्वर रेट
🔹दिल्ली: ₹2,750 (10 ग्राम)| ₹27,500 (100 ग्राम)| ₹2,75,000 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹कोलकाता: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹चेन्नई: ₹2,900| ₹29,000| ₹2,90,000
🔹पटना: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹लखनऊ: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹मेरठ: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹कानपुर: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹अयोध्या: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹गाजियाबाद: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹नोएडा: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹गुरुग्राम: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹चंडीगढ़: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹जयपुर: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹लुधियाना: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹गुवाहाटी: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹इंदौर: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹अहमदाबाद: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹वडोदरा: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹सूरत: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹नागपुर: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹नासिक: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹पुणे: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹बैंगलोर: ₹2,750| ₹27,500| ₹2,75,000
🔹भुवनेश्वर: ₹2,900| ₹29,000| ₹2,90,000
🔷सिल्वर अपने हाई से अब भी इतना सस्ता क्यों है?
हालांकि हाल में तेजी आई है, लेकिन रिकॉर्ड हाई 4.20 लाख रुपये प्रति किलो के मुकाबले मौजूदा MCX रेट अब भी 1.67 लाख रुपये से ज्यादा नीचे है। तेज उछाल के बाद मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते कीमतों में भारी गिरावट आई थी।
🔷2026 और 2025 का परफॉर्मेंस
साल 2026 में अब तक सोना ₹22,000 और चांदी ₹20,000 महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई तक पहुंची थी।
2025 में सोने ने 75 प्रतिशत की छलांग लगाई और 76 हजार से बढ़कर 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी ने तो 167 प्रतिशत की ऐतिहासिक तेजी दिखाई और 86 हजार से बढ़कर 2.30 लाख रुपये प्रति किलो पर साल खत्म किया।
🔷कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम?
भारत में कीमती धातुओं की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाजिर भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग-आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। MCX के वायदा भाव और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी दरें भी बाजार को दिशा देती हैं। वैश्विक तनाव, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियां भी दाम तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications