Gold Silver Price: सोना-चांदी क्या करेगा मानेगा! सिल्वर ₹30,000, गोल्ड ₹8,000 महंगा, खरीदारी वाले करें इतंजार!
Gold Silver Price Hike: सोना-चांदी ने चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद अचानक रफ्तार पकड़ ली है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ट्रेड डील के ऐलान और भारत पर टैरिफ घटाने की खबर के बाद शेयर बाजार के साथ-साथ बुलियन मार्केट में भी जोश लौट आया।
मंगलवार (03 फरवरी) दोपहर तक MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹30,000 चढ़कर 2.66 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। वहीं सोना भी ₹8,000 से ज्यादा उछलकर करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। तेज गिरावट के बाद आई इस तेजी ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को असमंजस में डाल दिया है। इससे पहले आज दिन में चांदी ₹21,000 से ज्यादा महंगी हुई थी।
अचानक चांदी में इतनी तेज उछाल क्यों आया? (Silver Price Hike Today)
सोमवार (2 फरवरी) को चांदी गिरकर करीब ₹2.25 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद मंगलवार को MCX पर जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा भाव में तूफानी तेजी देखने को मिली। सोमवार को जहां MCX Silver Price ₹2,36,261 प्रति किलो बंद हुआ था, वहीं मंगलवार की ओपनिंग में यह सीधे ₹2,57,480 प्रति किलो पर पहुंच गई।

तेजी के बाद भी चांदी अब भी सस्ती क्यों मानी जा रही है? (Silver Cheaper From High)
भले ही मंगलवार (3 फरवरी) को चांदी में जोरदार उछाल आया हो, लेकिन यह अब भी अपने लाइफ टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रही है। 29 जनवरी को MCX पर चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार ₹4 लाख प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था और ₹4,30,048 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव की तुलना करें तो चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1,62,568 सस्ती मिल रही है।
सोने ने भी क्यों दिखाई मजबूती? (Gold Price Jump Today)
चांदी के साथ-साथ सोने ने भी मंगलवार को रफ्तार पकड़ी। MCX पर गोल्ड का भाव सोमवार के बंद ₹1,43,991 प्रति 10 ग्राम से उछलकर शुरुआती कारोबार में ही ₹1,49,485 तक पहुंच गया। यानी 24 कैरेट सोना करीब ₹5,494 महंगा हो गया। हालांकि सोना भी अपने लाइफ टाइम हाई से अभी काफी नीचे है।
सोना अपने रिकॉर्ड हाई से कितना नीचे है? (Gold Cheaper From High)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले गोल्ड ने 29 जनवरी को ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था। इसके बाद चांदी की तरह सोने में भी तेज गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को आई तेजी के बावजूद सोना अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹43,611 सस्ता मिल रहा है।
खरीदारी करें या अभी रुकना बेहतर है? (Silver Buying Advice)
जानकारों का मानना है कि सोना और चांदी दोनों में भारी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक तरफ तेज गिरावट, तो दूसरी तरफ अचानक उछाल बाजार को अस्थिर बना रहा है। ऐसे में जल्दबाजी में खरीदारी करने के बजाय थोड़ा इंतजार करना ज्यादा समझदारी भरा कदम हो सकता है।
आगे बाजार की चाल कैसी रह सकती है? (Gold Silver Market Outlook)
विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा तेजी शॉर्ट कवरिंग और तकनीकी वजहों से भी हो सकती है। जब तक बाजार स्थिर नहीं होता, तब तक कीमती धातुओं में ऐसे झटके देखने को मिल सकते हैं। निवेशकों के लिए जरूरी है कि भावनाओं में बहकर फैसले न लें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश करने से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications