Airtel यूजर्स को झटका, कंपनी ने बंद की ये FREE सर्विस

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद से टेलिकॉम सेक्टर में फ्री सर्विस का नया नाम जु़ड़ गया। Reliance Jio ने लोगों को फ्री डेटा और फ्री कॉलिंग की सर्विस दी, जिसकी वजह से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को कड़ी चुनौती मिली। जियो ने फ्री ऐप्स सब्सक्रिप्शन के बाद भारती एयरटेल ने भी अपने यूजर्स को एमजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था। Airtel के कई प्लान्स के साथ नेटफ्लिक्स और एमेजॉन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा था, लेकिन अब कंपनी ने इन यूजर्स को झटका दिया है।

 Airtel यूजर्स को झटका

Airtel यूजर्स को झटका

कंपनी ने पोस्टपेड यूजर्स को झटका देते हुए फ्री सर्विस को खत्म कर दिया है। कंपनी ने अपने कुछ प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देना बंद करने का फैसला किया है। जिन प्लान के साथ यह सुविधा बंद की गई है उनमें Airtel Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। जहां एयरटेल ने यूजर्स की इस फ्री सर्विस को खत्म कर दिया है तो वहीं वोडाफोन जैसी कंपनियों ने इसे अभी भी जारी रखा है।

 क्या है एयरटेल का Free ऑफर

क्या है एयरटेल का Free ऑफर


आपको बता दें कि जियो के टेलिकॉम बाजार में उतरने के बाद एयरटेल ने कुछ पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 3 महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर दिया,, लेकिन अब एयरटेल ने इस फ्री ऑफर्स को बंद करने का फैसला किया है। इस संबंध में कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है। हालांकि आपके प्लान की वैलिडिटी खत्म होने तक जारी रहेगी।

 Airtel यूजर्स को मिलती है ये सुविधा

Airtel यूजर्स को मिलती है ये सुविधा

जहां एयरटेल ने नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन खत्म कर दिया तो वहीं अधिकतर पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ऐमजॉन प्राइम, Zee5 और Xstream जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। उअगर आप Airtel का 499 रुपए वाला प्लान देते हैं तो आपको 75 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 1 साल के लिए ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+