Dabur: डाबर की सहायक कंपनियों के प्रोडक्ट से कैंसर! अमेरिका, कनाडा में चल रही मुकदमेबाजी, गिरे शेयर के भाव
Dabur Shares Down: फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) सेक्टर की आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स वाली डाबर इंडिया (Dabur India) कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट डाबर की सहायक कंपनियों के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में दर्ज केस के बाद हुई है।
दरअसल, डाबर इंडिया की तीन विदेशी सहयोगी कंपनियां (dabur subsidiaries companies) के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में करीब 5400 मुकदमें दायर किए गए हैं। डाबर की सहयोगी कंपनियां 'हेयर-रिलैक्सर' प्रोडक्ट से गर्भाशय कैंसर और हेल्थ से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बनने के आरोपों में केस दर्ज किए गए हैं।

कंपनी द्वारा 18 अक्टूबर को तीन अमेरिकी सहायक कंपनियों के खिलाफ लंबित मुकदमों के बारे में खबर के बाद आज डाबर इंडिया के शेयर दबाव में हैं। 19 अक्टूबर को डाबर लिमिटेड के शेयरों में 2.11 फीसदी टूटकर 522 पर ट्रे़ड कर रहा है।
इसका 52 हफ्ते का लो 503.65 रुपये और हाई 610.75 रुपए है। बीएसई फाइलिंग के अनुसार मामले मुकदमेबाजी के फर्स्ट फेज में हैं और इसमें आरोप लगाए गए हैं कि हेयर-रिलैक्सर उत्पाद में ऐसे केमिकल हैं जो डिम्बग्रंथि के कैंसर, गर्भाशय के कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
इधर, डाबर की सहायक कंपनियों नमस्ते, डर्मोविवा और डीआईएनटीएल ने किसी भी जिम्मेदारी को अस्वीकार कर दिया है, और इन मुकदमों के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व को काम पर रखा है। तर्क यह है कि आरोप अधूरे और असत्यापित अध्ययन पर आधारित हैं।
वहीं एक्सचेंज फाइलिंग पर ध्यान दें तो कंपनी के शेयर पांच महीनों में अपने सबसे निचले स्तर पर हैं, हालांकि कंपनी का कहना है कि निपटान या फैसले के कारण किसी भी वित्तीय सेहत, कारोबार या कंपनी की दूसरी गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications