Share Market: चुनावी नतीजों के दूसरे दिन भी झूम रहा शेयर बाजार, ये शेयर दिखा रहे हैं बंपर तेजी
Share Market News Update: विधानसभा चुनाव-2023 के नतीजों आने के बाद से शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी देखी जा रही है। मंगलवार 05 दिसंबर को भी शेयर बाजार ऑल टाईम हाइ पर चल रहा है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज रिकॉर्डतोड़ पर ट्रेड कर रहा है।
बीएसई सेंसेक्स पहली बार 69,306 और सेंसेक्स पहली बार 69,306 का लेवल पार हुआ है। शेयर में बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, बीपीसीएल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा को एनएसई निफ्टी 50 में शुरुआती कोरोबार में फायदे दिखे हैं।

इसके अलावा संगम (इंडिया) लिमिटेड, कंट्री क्लब हॉस्पिटिलिटी, चेन्नई मीनाक्षी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिमिटेड, रिता फायनांस लीजिग, भारतीय इंटरनेशनल लिमिटेड जैसे शेयर में भी आज तेजी देखी जा सकती है।
सुबह 11 बजे, निफ्टी 50 154.40 अंक बढ़कर 20,841.20 पर था, जबकि सेंसेक्स 487.87 अंक ऊपर 69,352.99 पर था। बैंकों में 0.7% की तेजी हुई जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 1.3% की बढ़ोतरी हुई। कई ब्रोकरेज ने वित्तीय और लार्ज-कैप को अपने सबसे पसंदीदा क्षेत्रों में चुना क्योंकि उन्हें 2024 के आम चुनावों से पहले घरेलू इक्विटी में की उम्मीद थी।
अमेरिकी शेयर सोमवार (04 दिसंबर) को गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे पिछले सप्ताह की तेजी के बाद बाधित हुई, क्योंकि निवेशक इस सप्ताह आने वाले रोजगार आंकड़ों से पहले सतर्क हो गए।












Click it and Unblock the Notifications